{"_id":"5e95f0968ebc3e75e2060473","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-appeal-people-to-stay-wherever-they-are-do-not-pay-attention-to-rumors","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने लोगों से की अपील, कहा- जहां हैं वहीं रहें, अफवाह पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने लोगों से की अपील, कहा- जहां हैं वहीं रहें, अफवाह पर न दें ध्यान
Tue, 14 Apr 2020 10:54 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वह तीन मई तक प्रधानमंत्री की तरफ घोषित लॉकडाउन के नियमों को मानें। बेवजह अफवाहों में फंसकर 21 दिन की अपनी तपस्या को बर्बाद न करें।
यूपी, बिहार, हरियाणा आदि राज्यों के लोग अगर बेचैनी में अपने घर की तरफ निकल गए तो कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक पाना संभव नहीं होगा। केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी से हाथ जोड़कर गुजारिश है कि अभी घर जाने की जल्दबाजी न करिए।
उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश के अंदर अफरातफरी मच गई तो बहुत मुश्किल हो जाएगी। आपको किसी चीज की कमी है तो मैं हूं। आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि अगर आपको खाने की कमी है तो हमने खाने का बहुत इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि किसी चीज की कमी नहीं है। खाने की, दवाइयों की सब चीज का इंतजाम है। इसलिए आप लोग घर पर रहिए। इस वक्त बहुत लोग अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे कि मैं आपको आपके गांव पहुंचा दूंगा, इतने पैसे में, लेकिन कोई नहीं पहुंचा पाएगा। कोई कहेगा कि डीटीसी की बसें खड़ी हैं, लेकिन कहीं कोई डीटीसी की बस नहीं खड़ी है।
साथ ही केजरीवाल ने कहा कि कहीं किसी की बस नहीं चल रही है। किसी के बहकावे में मत आना। नहीं तो बहुत दुर्गति होगी। अभी चारों तरफ अफवाह फैलाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन किसी के बहकावे में मत आना। जहां पर हो, वहीं पर रहना। तीन मई तक सभी को एकजुट होकर अपने घर को बचाना है, परिवार को बचाना है।