फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal attacked on opposition in hoisting of tricolor

दिल्ली: सीएम केजरीवाल का विपक्ष पर निशाना, बोले-तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जाएगा

Fri, 12 Mar 2021 08:22 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal attacked on opposition in hoisting of tricolor
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में तिरंगा फहराने संबंधी दिल्ली सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों पर शुक्रवार को निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जाएगा।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि देशभक्ति पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और देश सभी का है। उन्होंने  कहा कि बजट में, हमने घोषणा की कि हम शहरभर में 500 स्थानों पर तिरंगा फहराएंगे। जब भी हम राष्ट्रीय ध्वज देखते हैं, हमें सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिक की याद आती है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि भाजपा और कांग्रेस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें इस निर्णय का समर्थन और सराहना करनी चाहिए। देशभक्ति पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश सभी का है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या भारत में नहीं तो पाकिस्तान में भी तिरंगा फहराया जाएगा?। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दल 2048 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए आवेदन करने और 2047 तक सिंगापुर के स्तर पर प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने की घोषणा के लिए दिल्ली सरकार का मजाक उड़ा रहे है।

उन्होंने कहा हम इसे हासिल करेंगे। हम ओलंपिक की मेजबानी के लिए केंद्र और भारत ओलंपिक संघ से संपर्क करेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले डेढ़ महीने में लगभग सभी राज्यों और केन्द्र ने घाटे का बजट पेश किया लेकिन दिल्ली सरकार ने इन मुश्किल समय में भी अधिशेष बजट पेश किया।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर तैयार होने पर बुजुर्गों को अयोध्या भेजने की उनकी सरकार की घोषणा का कांग्रेस और भाजपा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed