फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi chief minister arvind kejriwal address kisan mahapanchayat in meerut 28 february 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी को मेरठ में करेंगे किसान महापंचायत को संबोधित

Mon, 15 Feb 2021 07:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
delhi chief minister arvind kejriwal address kisan mahapanchayat in meerut 28 february 
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी को मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल 28 को किसानों को सम्बोधित करेंगे। 1857 की क्रांति भूमि मेरठ से किसानों के हक में आवाज उठेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में जगह-जगह महापंचायत आयोजित हो रही है। किसानों की आवाज को बुलंद किया जा रहा है। उधर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। मैं भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाथरस में किसान महापंचायत में रालोद के पूर्व सांसद जंयत चौधरी ने कहा कि किसान आज अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। आज किसानों की बात नहीं मानी जा रही है। काले कानूनों को उनपर थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव वे और अजित सिंह हार गए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि देश का किसान हार गया। देश के किसान की आज तक कोई हार नहीं हुई है। इसलिए इस सरकार के अहंकार को तोड़ना होगा। सरकार का अहंकार वोट की चोट से टूटेगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जब तक किसानों के हित में सरकार काले कानून वापस नहीं लेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 


किसान पिछले करीब ढाई महीने से कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर डटे हुए हैं। इस दौरान किसानों को कई राजनीतिक पार्टियों से समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, आरएलडी, समाजवादी पार्टी समेत कई दल किसान के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed