{"_id":"61c0835def825f501826b323","slug":"delhi-cabinet-approves-delhi-teachers-university-will-be-set-up-to-prepare-new-generation-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी: नई पीढ़ी के शिक्षक तैयार करने के लिए बनेगी दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी: नई पीढ़ी के शिक्षक तैयार करने के लिए बनेगी दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी
Mon, 20 Dec 2021 06:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:51 PM IST
सार
कैबिनेट से मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अच्छे टीचर तैयार करने की दिशा में यह बहुत ही क्रांतिकारी कदम साबित होगा। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी को बक्करवाला गांव के पास स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : फोटो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार नई पीढ़ी केलिए शिक्षक तैयार करने के लिए दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली कैबिने ने इसके इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अगले विधानसभा सत्र में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बिल पेश किया जाएगा।
इस यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-23 से बारहवीं के बाद बीए-बीएड, बीएससी बीएड, बीकॉम बीएड केचार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिले होंगे। कैबिनेट से मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अच्छे टीचर तैयार करने की दिशा में यह बहुत ही क्रांतिकारी कदम साबित होगा। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी को बक्करवाला गांव के पास स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें एक सबसे अहम फैसला लिया गया कि हम दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। इसका एक कानून लाया जा रहा है और उस कानून को आज दिल्ली की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी स्कूलों के साथ जोड़ा जाएगा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस यूनिवर्सिटी के द्वारा उत्कृष्ट गुणवत्ता के शिक्षक तैयार किए जाएं। इसमें 12वीं के बाद 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम होगा। इसमें बीए बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड प्रोग्राम होंगे। इस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बच्चों को दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ जोड़ा जाएगा। इस दौरन उन्हें सैदतिंक व प्रैक्टिकल ट्रेङ्क्षनग मिलती रहेगी।

सत्र 2022-23 से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी
इस यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीचर को तैयार करने के लिए सेंटर फॉर एक्सिलेंस भी होंगे। इसमें शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सहभागिता होगी। दुनिया भर के सबसे अच्छे इंस्टीट्यूट के साथ सहभागिता की जाएगी। यहां बेस्ट टीचर तकनीक के ऊपर रिसर्च भी होगी।
विश्व स्तरीय विद्वान होंगे इस यूनिवर्सिटी के कुलपति और प्रोफेसर
दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के कुलपति और प्रोफेसर विश्व स्तरीय ख्याति प्राप्त विद्वान नियुक्त किए जाएंगे। यह यूनिवर्सिटी शिक्षकों को तैयार करने में उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होगी। यूनिवर्सिटी मल्टीडिसेप्लिनरी शैक्षणिक केंद्र के रूप में काम करेगी।