{"_id":"64010868ba6e0ab84102cb56","slug":"delhi-bullets-fired-at-retired-si-party-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : सेवानिवृत्त एसआई की पार्टी में चलीं गोलियां, डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : सेवानिवृत्त एसआई की पार्टी में चलीं गोलियां, डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था झगड़ा
Fri, 03 Mar 2023 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हुए एसआई ने बैंक्वेट हॉल में पार्टी रखी थी। इस बीच डीजे चलने के दौरान गाने को लेकर दो भाईयों की कुछ लोगों से बहस हो गई। ऐसे में दोनों को जबरन बाहर कर दिया गया। कुछ देर बाद दोनों ने बैंक्वेट हॉल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। ज्योति नगर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त एसआई वीरसेन की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात देर रात 11:38 बजे ज्योति नगर थाना पुलिस को मीत नगर के एक बैंक्वेट हॉल में गोली चलने की सूचना मिली। वीरसेन ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों के लिए पार्टी का आयोजन किया था।
विज्ञापन
पार्टी के दौरान डीजे पर गाने भी चल रहे थे। दो भाई ऋषभ और मनीष भी मौजूद थे। किसी गाने को लेकर दोनों की लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों को बाहर निकाल दिया गया। दोनों घर से पिस्टल लेकर लौटे और गोलियां चला दीं। पुलिस को मौके से चार खोखे मिले हैं।