फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Bullets fired at four youths in gang war, all injured in hospital

Delhi : गैंगवार में चार युवकों पर बरसाईं गोलियां, सभी घायल अस्पताल में. दो की हालत नाजुक

Wed, 07 Jun 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 05:16 AM IST
सार

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायल अरबाज (25), हमजा (20), समीर खोपड़ (20) और अब्दुल हसन (18) को नजदीकी जगप्रवेश चंद अस्पताल पहुंचा दिया था, जहां से सभी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Delhi : Bullets fired at four youths in gang war, all injured in hospital
video grab of firing... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाफराबाद में गैंगवार में पांच बदमाशों ने गली में बैठे चार युवकों पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायल अरबाज (25), हमजा (20), समीर खोपड़ (20) और अब्दुल हसन (18) को नजदीकी जगप्रवेश चंद अस्पताल पहुंचा दिया था, जहां से सभी को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमजा के सीने, समीर की कमर, अरबाज और अब्दुल हसन के कूल्हे पर गोली लगी है। समीर और हमजा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आठ खोखे बरामद किए हैं। चारों युवक गैंगस्टर छेनू से जुड़े बताए जा रहे हैं जबकि हमलावर नासिर गिरोह के हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास, ऑर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, अरबाज परिवार के साथ जाफराबाद की गली नंबर-38 में रहता है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 9 बजे वह छोटे भाई हमजा और दोस्त समीर खोपड़ व अब्दुल हसन के साथ गली में बैठा हुआ था। इस बीच तीन बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इसके बाद आरोपी मुख्य सड़क की ओर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। तीन बदमाश फुटेज में गोली चलाते हुए दिखे हैं, जबकि दो रेकी करते नजर आए हैं। हमजा को छोड़कर बाकी तीनों घायलों के खिलाफ लूटपाट, हत्या और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरबाज को निशाना बनाने की आशंका
पुलिस के सूत्रों ने आशंका जताई कि बदमाश अरबाज को निशाना बनाने के लिए आए थे। अरबाज कई सालों से छेनू गैंग से जुड़ा है। उसने वर्ष 2021 में गैंगस्टर मुमताज के भतीजे शब्बू के साथ मिलकर सीलमपुर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा वह एक हत्या में भी शामिल रहा था। एक माह पूर्व ही वह जमानत पर बाहर आया था। नासिर मकोका में तिहाड़ में बंद है जबकि छेनू मकोका से बरी होकर जेल से बाहर आ गया था, लेकिन एनआईए ने उसे यूएपीए के तहत 17 मई को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed