फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi budget session to be held from March 8 to 16

आठ से 16 मार्च तक चलेगा दिल्ली का बजट सत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन पर फोकस रहने की उम्मीद

Tue, 02 Mar 2021 11:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 02 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi budget session to be held from March 8 to 16
Delhi Budget 2021
केंद्र सरकार के बजट के बाद अब प्रदेश सरकार की तरफ से बजट सत्र की शरुआत हो गई है। यूपी, बिहार के बाद केंद्र शासित प्रदेश व देश की राजधानी दिल्ली ने भी बजट सत्र का ऐलान किया है। 8 मार्च से बुलाए जाने वाला बजट-सत्र 16 मार्च तक चलेगा। दिल्ली का बजट इस बार अन्य बजट सत्र से कुछ अलग नजर आ सकता है, क्योंकि 2022 में दिल्ली एमसीडी चुनाव भी होना है। पहले दिन सरकार सदन में आर्थिक समीक्षा पेश करेगी। अगले दिन 9 मार्च को बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली कैबिनेट ने बजट सत्र का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट ने महिला दिवस के दिन से बजट सत्र शुरू करने की घोषणा की। कोविड-19 के बाद इतना लंबा बजट सत्र दिल्ली सरकार ने बुलाया है। वित्त वर्ष 2020-21 का कुल बजट 60,000 करोड़ रुपये का पेश किया था। कोविड महामारी के दौरान पिछले वित्त वर्ष का बजट पेश किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 8 जनवरी को बजट सत्र शुरू किया जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी यह तय नहीं हो पाया है कि किस दिन दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार दिल्ली का बजट भी केंद्र की बजट की तरह ही स्वास्थ्य संबंधित घोषणा पर अधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेक्टर में बड़े बदलाव की घोषणा हो सकती है। बजट में बड़ी राशि का आवंटन इस मद में हो सकती है। स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा शिक्षा क्षेत्र पर भी बड़ा खर्च दिल्ली सरकार करते आ रही है। लिहाजा इस बार भी उम्मीद है कि स्वास्थ्य के साथ शिक्षा पर फोकस किया जाएगा।


इसके अलावा दिल्ली के लोगों को बिजली और पानी पर दी जाने वाली सब्सिडी को भी जारी रखा जा सकता है। सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में भी दिल्ली सरकार बड़ी घोषणाए कर सकती है। परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में बसों की खरीदारी भी होनी है। इसके साथ ही पर्यावरण, सामाजिक सुधार को लेकर सरकार से बड़ी घोषणाएं करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed