फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Boats to run soon in Yamuna between Signature Bridge-ITO Barrage

Delhi : सिग्नेचर ब्रिज-आईटीओ बैराज के बीच यमुना में जल्द चलेगी बोट, रफ्तार होगी 25 किमी. प्रति घंटा

Sun, 25 Jun 2023 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 07:14 AM IST
सार

उपराज्यपाल की पहल पर यमुना में उतारी गई वर्क बोट ने सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ बैराज के बीच पहली यात्रा पूरी की। इससे पहले यमुना में गहराई न होने, पानी में तैरती गंदगी, मलबे सहित अन्य समस्याओं के कारण योजना साकार नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Delhi : Boats to run soon in Yamuna between Signature Bridge-ITO Barrage
तैयारी जोरों पर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ बैराज के बीच यमुना में जल्द बोट चलती नजर आएगी। उपराज्यपाल की पहल पर यमुना में उतारी गई वर्क बोट ने सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ बैराज के बीच पहली यात्रा पूरी की। इससे पहले यमुना में गहराई न होने, पानी में तैरती गंदगी, मलबे सहित अन्य समस्याओं के कारण योजना साकार नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उच्चतम न्यायालय और एनजीटी के आदेश पर यमुना के जीर्णोद्धार को लेकर काम शुरू किया। इसी के तहत शनिवार को भारतीय नौसेना की वर्क बोट का पहली बार सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ बैराज तक सफलतापूर्वक संचालन किया। इसकी दूरी करीब 11 किलोमीटर है। यह वर्क बोट हाल ही में कोच्चि से लाई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि एनजीटी की नियुक्त उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष के रूप में उपराज्यपाल यमुना के कायाकल्प की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं। इस अभियान में उन्होंने स्थानीय लोगों को भी जोड़ा। इसी दिशा में यमुना के सीमित हिस्से में नौका को एक परिवहन के साधन के रूप में संचालित करने की कल्पना की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यमुना में और उसके बाढ़ क्षेत्र की सफलतापूर्वक सफाई करने, सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ बैराज के बीच व्यक्तिगत तौर पर निरीक्षण करने के बाद उपराज्यपाल ने नौसेना से आधिकारिक तौर पर एक बोट की मांग की थी और इस कार्य को शुरू करने का फैसला किया था। इसके बाद चिन्हित क्षेत्र में स्थानीय रूप से उपलब्ध उपकरणों को वहां गाद निकालने के लिए लगाया गया और 20 जून तक लगभग 30 मीटर चौड़ा एक चैनल तैयार कर दिया   गया है। 

जल्द शुरू होगा परिचालन
बोट का परिचालन जारी रखा जाएगा और यमुना में आगे विस्तृत नेविगेशन परीक्षण किया जाएगा, जिससे निकट भविष्य में यात्रियों और सामान ले जाने वाली नावों के लिए उचित चैनल निर्धारित किए जा सकें और वह सफलतापूर्वक चल सकें। चैनल को पूरी तरह से अंतिम रूप देने का काम 22 जून तक पूरा कर लिया गया था और शनिवार सुबह वर्क बोट का ट्रायल रन किया गया। शुरुआत में ट्रायल रन की योजना केवल सिग्नेचर ब्रिज और बोट क्लब के 3 किमी की दूरी के लिए बनाई गई थी। बाद में आईटीओ बैराज तक ले जाने का फैसला किया गया। नाव को आईटीओ बैराज पर इसके लिए बनाई गई एक विशेष जेट्टी पर सफलतापूर्वक खड़ा कर दिया गया है।


25 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी
नेवी वर्क बोट 11 मीटर लंबी और 1.7 मीटर चौड़ी और 12 टन वजनी है। यह बोट 35 यात्रियों की क्षमता के साथ 14 नॉट की गति से चल सकती है। इसे 3 जून 2023 को कोच्चि से सड़क मार्ग द्वारा लाया गया और सिग्नेचर ब्रिज जेट्टी पर खड़ा किया गया था। कारवार और देहरादून से नौसेना की विशेष टीम द्वारा किए गए एक विस्तृत हाइड्रो-ग्राफिक सर्वेक्षण में पता चला कि कुछ हिस्सों में नदी की गहराई आवश्यक 1.7 मीटर से कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed