फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi BJP leaders knock on government schools to surround Sisodia alleging that the condition of the schools is deteriorating

दिल्ली: सिसोदिया को घेरने के लिए भाजपा नेताओं ने सरकारी स्कूलों में दस्तक दी, स्कूलों की स्थिति खराब होने का लगाया आरोप

Tue, 12 Apr 2022 12:29 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Apr 2022 12:29 AM IST
सार

दिल्ली की आप सरकार गत पांच साल से स्कूलों की स्थिति सुधारने का प्रचार कर रही है और इन पांच सालों में यह पहला अवसर है जब भाजपा के नेता स्कूलों की स्थिति के मामले में दिल्ली सरकार को घेरने के लिए मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
Delhi BJP leaders knock on government schools to surround Sisodia alleging that the condition of the schools is deteriorating
दिल्ली के एक स्कूल में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा को घेरने की कड़ी में सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गुजरात के स्कूलों में दस्तक पर प्रदेश भाजपा के नेता उन्हें कटघरे में खड़ा करने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों की स्थिति हर मामले में खराब होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


दिल्ली की आप सरकार गत पांच साल से स्कूलों की स्थिति सुधारने का प्रचार कर रही है और इन पांच सालों में यह पहला अवसर है जब भाजपा के नेता स्कूलों की स्थिति के मामले में दिल्ली सरकार को घेरने के लिए मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, परवेश वर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत चहल दिल्ली सरकार के स्कूलों में स्थिति का जायजा लेने गए। मुस्ताफाबाद के स्कूल में गए रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि पिछले सात सालों में दिल्ली सरकार यहां इमारत तक नहीं बना पाई है। चार शिफ्टों में चलने वाले इस स्कूल में लगभग छह हजार छात्र-छत्राएं पढ़ते हैं। इस तरह दिल्ली सरकार की विज्ञापन रुपी शिक्षा मॉडल की सच्चाई आज पूरी दुनिया जान चुकी है।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी किया दौरा

सांसद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार के रेलवे कॉलोनी, मोलड़बंद, देवली आदि स्कूलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों एवं सफाईकर्मियों की कमी है। बच्चों के लिए मूलभूत जरूरतों की भी कमी है। वहीं सांसद परवेश साहिब सिंह ने पंडवाला खुर्द स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल का दौरा किया। उनके अनुसार इस स्कूल में होर्डिंग्स के अलावा सब कुछ जर्जर स्थिति में था।

परवेश साहिब सिंह ने लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्कूलों का भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन वे दिल्ली के स्कूलों की स्थिति जानने की कोशिश तक नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री स्कूलों के नाम पर सिर्फ करोड़ों रुपये का विज्ञापन लगाकर दिल्ली वालों को गुमराह कर रहे हैं और वह विज्ञापन का कार्य तेज करने के लिए शिक्षा बजट को डेढ़ गुना बढ़ाने की बात कर रहे हैं। स्कूलों की जर्जर घोषित की जा चुकी इमारतों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed