फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Amidst pollution, Transport Minister sent a proposal to DDMA to allow passengers to travel standing in buses and metro

दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण के बीच परिवहन मंत्री ने डीडीएमए को बसों और मेट्रो में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति का प्रस्ताव भेजा

Tue, 16 Nov 2021 07:16 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 16 Nov 2021 07:16 PM IST
सार

कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को देखते हुए उन्होंने डीडीएमए को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों के साथ-साथ मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति देने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
Delhi: Amidst pollution, Transport Minister sent a proposal to DDMA to allow passengers to travel standing in buses and metro
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत - फोटो : ANI

विस्तार

बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 1,000 बसें किराये पर ले रही है और शहर में बसों और मेट्रो में लोगों को खड़े होकर यात्रा करने के लिए डीडीएमए से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


दिल्ली में वर्तमान में 100 प्रतिशत क्षमता (सीटों पर) के साथ यात्रा करने की अनुमति है। हालांकि इस दौरान खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग ने बसों में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने के लिए डीडीएमए से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्विटर पर दिल्ली की जनता से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने इसके साथ ही इसी महीने 1,000 निजी बसें किराये पर लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ''वाहनों के प्रदूषण पर नियंत्रण लाने के लिए दिल्लीवासियों से निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने का आग्रह है। सार्वजनिक परिवहन बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार एक महीने के लिए 1,000 बसें किराये पर ले रही है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को आपातकालीन स्थिति बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह केंद्र और दिल्ली सरकार को वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग ने बसें किराये पर लेने के लिए निजी बस संचालकों से बैठक की है। उन्होंने बताया कि ऑड-ईवन स्कीम पर भी अभी निर्णय लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed