दिल्ली: 40 दिन बाद वापस पटरी पर लौटी एम्स की ओपीडी, दोपहर बाद के विशेष क्लिनिक भी शुरू, अब ले सकते हैं अपॉइनमेंट
अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से ओपीडी में फॉलोअप यानी जिनका पंजीयन पहले हो चुका है, ऐसे मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही थी। इसकी वजह से नए मरीजों को यहां ओपीडी उपचार कराने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आने के बाद एम्स प्रबंधन ने ओपीडी सेवाओं को प्रतिबंधित दायरे से बाहर कर दिया है। इसके चलते मंगलवार को करीब 40 दिन बाद दिल्ली एम्स की ओपीडी वापस पटरी पर लौटी और नए मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने का मौका मिला। इसके अलावा एम्स में दोपहर बाद चलने वाले विशेष क्लिनिक भी फिर से शुरू कर दिए गए हैं।
अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से ओपीडी में फॉलोअप यानी जिनका पंजीयन पहले हो चुका है, ऐसे मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही थी। इसकी वजह से नए मरीजों को यहां ओपीडी उपचार कराने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब ऑनलाइन अपॉइनमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
सभी विभागाध्याक्षों को भेजे नए निर्देश
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि बीते सात जनवरी को दिल्ली में लगातार बढ़ते संक्रमण की वजह से ओपीडी सेवाओं को प्रतिबंध के दायरे में लाया गया था लेकिन पहले से बीमार मरीजों का उपचार जारी रखना भी जरूरी था। इसलिए फॉलोअप केस को ओपीडी में देखा जा रहा था। इस दौरान दोपहर बाद चलने वाले विशेष क्लिनिक पर जरूर रोक लगाई गई थी लेकिन अब स्थिति सामान्य होने से एम्स ने स्वास्थ्य सेवाओं को पहले की तरह संचालित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नए निर्देशों को लेकर सभी विभागाध्यक्षों को जानकारी दे दी गई है।