दिल्ली: ऑड-ईवन, वीकेंड कर्फ्यू की समाप्ति के बाद खुले बाजार तो बढ़ने लगी भीड़, लोग भूले शारीरिक दूरी
शनिवार को वीकेंड पर राजधानी के विभिन्न बाजारों में भीड़ उमड़ आई। इस दौरान लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना भूल गए। ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। जो लोग मास्क लगाए हुए थे, उनमें से कई लोग गलत तरीके से मास्क लगाए थे, जिससे कोई फायदा नहीं होने वाला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वायरस की लहर के कारण डीडीएमए द्वारा लगाए गए वीकेंड (सप्ताहांत) कर्फ्यू और बाजारों में ऑड-ईवन (सम-विषम) नियम को समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद शनिवार को पहली बार बाजार खुले तो बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोग शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते दिखे।
दिल्ली में कोरोना के केस भारी संख्या में मिलने के कारण दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाया था। इसके तहत शुक्रवार रात से सोमवार तड़के तक सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रखने के निर्देश थे। इसके अलावा बाजारों में ऑड-ईवन नियम के तहत एक दुकान छोड़कर दूसरी दुकान खोलने का नियम था। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले कम आने लगे तो विभिन्न संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए डीडीएमए ने वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन की व्यवस्था को खत्म करने का निर्देश दे दिया था।
पाबंदियां हटते ही बाजारों में लगी भीड़
इसके बाद पहली बार जब शनिवार को वीकेंड पर राजधानी के विभिन्न बाजारों में भीड़ उमड़ आई। इस दौरान लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना भूल गए। ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। जो लोग मास्क लगाए हुए थे, उनमें से कई लोग गलत तरीके से मास्क लगाए थे, जिससे कोई फायदा नहीं होने वाला था।
हालांकि प्रशासन अभी भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहा है। विभिन्न मेट्रो स्टेशनों के बाहर यात्रियों को कोरोना जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।