{"_id":"61cd99c90be7ca0e313858aa","slug":"delhi-a-fine-of-89-lakhs-was-imposed-from-wednesday-for-violation-of-corona-rules-67-cases-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना नियमों के उल्लंघन पर बुधवार से अबतक 89 लाख का जुर्माना बसूला, 67 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना नियमों के उल्लंघन पर बुधवार से अबतक 89 लाख का जुर्माना बसूला, 67 केस दर्ज
Thu, 30 Dec 2021 05:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 30 Dec 2021 05:07 PM IST
सार
दिल्ली में कोरोना के सामान्य और नवीनतम ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काटता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन बुधवार से 89 लाख रुपये की वसूली कर चुका है। इस दौरान 67 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी हैं। दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन लोग लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों में भीड़ में कोई कमी नहीं आई है। अधिकतर लोग ना मास्क लगा रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। कोरोना के मामलों में एक प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि होने के बाद दिल्ली में यलो अलर्ट लागू हो गया है। इसके अलावा दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू भी चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 411 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन