{"_id":"618c5ee07a68b8148a4a7c94","slug":"delhi-496-students-of-government-schools-got-success-in-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : नीट में सरकारी स्कूलों के 496 विद्यार्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : नीट में सरकारी स्कूलों के 496 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
Thu, 11 Nov 2021 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:38 AM IST
सार
कुशाल और इशिका ने किया कमाल, 720 में से 700 अंक प्राप्त किए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बोले, इन बच्चों पर हमें है गर्व।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
विस्तार
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने नीट के बीते सप्ताह जारी हुए नतीजों में कमाल कर दिया है। सरकारी स्कूलों के 496 बच्चों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें से दो बच्चे कुशाल गर्ग और इशिका जैन ने 720 में से 700 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
नीट में इतने बच्चों के सफल होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें इन बच्चों पर गर्व है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सिर्फ अच्छी बिल्डिंग और टीचर्स ट्रेनिंग का ही काम नहीं हुआ, बल्कि पढ़ाई भी शानदार हो गई है। इसका नतीजा भी पिछले वर्षों से दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ये पिछले 7 साल में केजरीवाल सरकार के दौरान हुए सुधारों का नतीजा है।
विज्ञापन
कुशाल को ऑल इंडिया 165वीं रैंक मिली है, जिसके आधार पर उन्हें एम्स में दाखिला मिला है। कुशाल के पिता बढ़ई, जबकि मां गृहणी है। इसी तरह इशिका जैन सूरजमल विहार स्थित सरकारी स्कूल की छात्रा है। इशिका ने 156वीं रैंक प्राप्त कर एम्स में सीट पाई है।
विज्ञापन
उनके पिता स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं और मां गृहणी है। पश्चिम विहार के सरकारी स्कूल के 35 बच्चे नीट में बैठे थे, जिसमें से 25 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बीते साल इसी स्कूल के 21 छात्र-छात्राएं सफल रहे थे।
किस स्कूल से कितने विद्यार्थी
- यमुना विहार स्कूल 51
- पश्चिम विहार स्कूल 28
- आईपी एक्टेंशन 16
- लोनी रोड स्कूल 15
- मोलरबंद स्कूल 15
- रोहिणी स्कूल 14
अन्य स्कूलों से भी कुछ ने नीट में सफलता पाई है।