{"_id":"5fbc15708ebc3e9bf228dbc8","slug":"delhi-4454-infected-121-deaths-in-24-hours-ashram-news-noi549948921","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 24 घंटे में 4454 संक्रमित, 121 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 24 घंटे में 4454 संक्रमित, 121 मौतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण से मौत के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 121 मौतों की पुष्टि की और 4454 नए संक्रमित मिले। लगातार दूसरे दिन इतने लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। एक दिन में 7216 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 5,34,317 हो गई है। इनमें से 4,88,476 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 8512 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मृत्युदर 1.59 फीसदी है। सोमवार को कुल 37307 सैंपल की जांच की गई। इनमें 18046 आरटी-पीसीआर और 19261 एंटीजन तकनीक से हुईं। कम जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं आई है। इससे इस दिन की संक्रमण दर 11.94 रही। अब तक 58,53,278 जांच की जा चुकी हैं। प्रति 10 लाख की आबादी पर 3,08,067 टेस्ट किए जा रहे हैं है। कंटेनमेंट जोन 4692 हैं। दिल्ली मेें कोरोना के फिलहाल 37329 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 22700 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं। वहीं, अस्पतालों में 9464 मरीजों का इलाज चल रहा है।