फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delegates from 25 countries watched live spinal surgery team of doctors from many institutions did the surgery in delhi

दिल्ली: 25 देशों के प्रतिनिधियों ने लाइव देखा रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन, कई संस्थानों के डॉक्टरों की टीम ने की सर्जरी

Mon, 30 Aug 2021 11:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Aug 2021 11:37 PM IST
सार

25 देशों के प्रतिनिधियों ने रीढ़ की हड्डी का लाइव ऑपरेशन देखा। मरीज की रीढ़ में थी टीबी की बीमारी थी। मरीज एड्स से भी पीड़ित था। कई संस्थानों के डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Delegates from 25 countries watched live spinal surgery team of doctors from many institutions did the surgery in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

रीढ़ की हड्डी में टीबी( लुंबोसैक्रल टीबी) की बीमारी से पीड़ित एक मरीज की सफल सर्जरी की गई है। इस सर्जरी को 25 देशों के प्रतिनिधियों ने लाइव देखा। दिल्ली के इस्पाइनल इंजरीज सेंटर और जापानी सोसाइटी ऑफ सर्जरी संस्थान के डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन किया है। इस दौरान 131 दुर्लभ प्रक्रियाएं की गई। इससे मरीज को नया जीवन मिला। 
विज्ञापन


 22 वर्षीय समीर (परिवर्तित नाम) पिछले कुछ महीनों से रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में संक्रमण से पीड़ित थे। इस वजह से उनमे चलने और बैठने में परेशानी हो रही थी और उनके शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। जब वह इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर अस्पताल आए तो उनका एमआरआई किया गया, जिसमें टीबी का पता चला। 
विज्ञापन


समस्या की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने की योजना बनाई और इस पूरी प्रक्रिया को 25 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों समेत लगभग 200 लोगों ने  लाइव देखा। सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही मरीज स्वस्थ हो गया वह बिना किसी दर्द के बिना किसी सहारे के बैठने और खड़े होने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआईसी के चिकिस्ता निदेशक डॉ.एच.एस छाबड़ा ने कहा यह एसोसिएशन ऑफ़ स्पाइन सर्जन ऑफ़ इंडिया संस्था की पहल है। इस लाइव सर्जरी का आयोजन इसलिए किया गया ताकि रीढ़ की समस्याओं के इलाज के लिए चिकित्सा विज्ञान में  हुई उन्नति के विषय में जानकारी दी जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed