{"_id":"61c918a638800e15171d280d","slug":"delay-in-neet-pg-counselling-doctors-strike-continues-emergency-services-stalled-along-with-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी काउंसलिंग: 10वें दिन डॉक्टरों की हड़ताल जारी, तेवर तल्ख, ओपीडी के साथ आपातकालीन सेवाएं भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पीजी काउंसलिंग: 10वें दिन डॉक्टरों की हड़ताल जारी, तेवर तल्ख, ओपीडी के साथ आपातकालीन सेवाएं भी ठप
Mon, 27 Dec 2021 07:12 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 27 Dec 2021 07:12 AM IST
सार
दिल्ली के सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग सहित अन्य अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों को एम्स जाने का सुझाव दिया जा रहा है। वहीं इन अस्पतालों में मरीजों को पहले से दिए गए अपोइमेंट भी रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में दीये जलाकर विरोध जताते रेजिडेंट डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीट पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी के खिलाफ पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों के कारण मरीजों के हालात खराब होने लगे हैं। रविवार को अस्पतालों की इमरजेंसी तक में इलाज नहीं मिला। डॉक्टरों ने देर शाम दिया जला कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग सहित अन्य अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों को एम्स जाने का सुझाव दिया जा रहा है। वहीं इन अस्पतालों में मरीजों को पहले से दिए गए अपोइमेंट भी रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को सफदजंग अस्पताल की इमरजेंसी में बिहार से पहुंची गुडिया देवी ने बताया कि उनके पति की हार्ट की सर्जरी होनी है। सोमवार को अस्पताल में आना था, लेकिन तबीयत खराब होने के बाद रविवार को ही पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यहां डॉक्टर सुझाव दे रहे हैं कि एम्स में जाए। यहां सर्जरी नहीं हो पाएगी। वहीं आरएमएल में पिछले 4 दिनों से सर्जरी का इंतजार कर रहे महेश कुमार ने बताया कि उन्हें अब तक ऑपरेशन की दूसरी तारीख नहीं मिली है। उन्हें लिवर में संक्रमण है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है।
विज्ञापन
उधर देर शाम सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने दीया जलाकर विरोध जताया। डॉक्टरों ने इस दौरान सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के नेतृत्व में रेजिडेंट डॉक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल में दीया जलाओं मार्च निकाला। इस दौरान फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा कि पिछले 10 दिनों से हम प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पर कोई ठोस काम नहीं होता, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।