फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Death due to momos stuck in throat, country's first case, AIIMS warns

Delhi : गले में फंसे मोमोज के कारण देश में पहली मौत, दुर्लभ मामले को लेकर एम्स ने चेताया

Wed, 15 Jun 2022 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 05:28 AM IST
सार

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम जांच के बाद देश में ऐसे पहले मामले का खुलासा किया है। फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया, यह मामला काफी दुर्लभ है, इससे सबक लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Death due to momos stuck in throat, country's first case, AIIMS warns
demo pic...

विस्तार

मोमोज खाते वक्त लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। लापरवाही बरतने पर जान भी जा सकती है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम जांच के बाद देश में ऐसे पहले मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, एम्स के नजदीक दक्षिणी दिल्ली स्थित रेस्तरां में बीते दिनों 50 वर्षीय व्यक्ति मोमोज खा रहा था। अचानक से वह जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। एम्स में पोस्टमार्टम कंप्यूटेड टोमोग्राफी में उसके गले में मोमोज फंसा मिला। पेट में अल्कोहल भी था। आशंका है, वह मोमोज खाते वक्त नशे में होगा। फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया, यह मामला काफी दुर्लभ है, इससे सबक लेना चाहिए। 
विज्ञापन


विंड पाइप में चिपका था मोमोज
डॉ. अभिषेक यादव ने बताया, एम्स के पास अत्याधुनिक शवगृह है। पोस्टमार्टम में मृतक के विंड पाइप के बिलकुल शुरू में पकौड़ी जैसा पदार्थ दिखा, वह मोमोज था।

12 लाख में से एक की मौत 
भोजन करते वक्त वायु मार्ग में रुकावट से अप्रत्याशित मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। विश्व में 12 लाख में से एक मौत भोजन के दौरान श्वास अवरोध से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed