फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   deadbody of the fourth man drowned in Yamuna Recovered on Saturday

दिल्ली: यमुना में नहाने के दौरान डूबे चौथे युवक का शव बरामद, पहले ही निकाले गए थे तीन के शव

Sat, 09 Jul 2022 09:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jul 2022 09:33 PM IST
सार

गोताखोर लगातार समीर की तलाश कर रहे थे। शनिवार 11 बजे गोताखोरों ने समीर का शव बरामद कर लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
deadbody of the fourth man drowned in Yamuna Recovered on Saturday
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लोनी से नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव शनिवार को यमुना नदी से बरामद कर लिया गया। तीन युवकों का शव शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया था। गोताखोर शुक्रवार सुबह से ही नदी में डूबे युवकों की तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि जिस युवक का शव बरामद किया गया है उसकी पहचान खन्ना नगर, नगरपालिका लोनी निवासी समीर (18) के रूप में हुई है। गुरुवार देर रात 1:22 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लोनी से छह लड़के ठोकर संख्या 7 सोनिया पुश्ता बुराड़ी के नजदीक यमुना में नहाने आए थे, जिसमें से चार अभी तक घर नहीं लौटे हैं। 
विज्ञापन


सभी आपस में दोस्त थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस यमुना नदी के किनारे पहुंचे पुलिसकर्मियों को वहां कुछ कपड़े और इलियास की स्कूटी मिली। पुलिस ने इसकी सूचना गोताखोरों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे से गोताखोरों ने यमुना नदी में युवकों की तलाश शुरू की। करीब साढ़े दस बजे गोताखोरों ने कमल राणा, इलियास और वसीम के शवों को निकाल लिया। उसके बाद से गोताखोर लगातार समीर की तलाश कर रहे थे। शनिवार 11 बजे गोताखोरों ने समीर का शव बरामद कर लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed