फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dead body of youth found in drain, police busy in identification

Delhi News: नाले में मिला युवक का शव, पुलिस पहचान में जुटी

Thu, 09 Nov 2023 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in drain, police busy in identification
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार को एक युवक का शव नाले में मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव सड़ी गली अवस्था में होने की वजह से शरीर पर चोट के निशान का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सी ब्लॉक स्थित नाले में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। युवक ने पैंट पहन रखा था और शर्ट खुला हुआ था। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। उसकी उम्र करीब 40 साल है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नाले के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed