फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   De-sealing campaign starts from Karol Bagh

करोल बाग से डी-सीलिंग अभियान की शुरुआत, दिवाली से पहले तीन हजार संपत्ति मालिकों को मिलेगी राहत

Fri, 09 Oct 2020 05:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
De-sealing campaign starts from Karol Bagh
डी- सील करने का अभियान शुरू - फोटो : amar ujala

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में बृहस्पतिवार से गलत तरीके से सील की गई संपत्तियों को डी- सील करने का अभियान शुरू हो गया। प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिवाली से पहले करीब तीन हजार संपत्तियों को डी-सील किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वी निगम के महापौर निर्मल जैन, उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश और दक्षिण निगम के उपमहापौर सुभाष भड़ाना भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सीलिंग के अभियान की शुरुआत करोलबाग जिले के टोडापुर गांव से की गई। उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि पहले दिन करीब 40 संपत्तियों को भी डी-सील किया गया है। हालांकि, इस पूरे अभियान के तहत उत्तरी निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में करीब 1,356 संपत्तियों को डी-सील किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगरानी समिति ने रिहायशी संपत्तियों को गलत तरीके से सील करने का काम किया था। इसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में निगरानी समिति की कार्रवाई को गलत बताते हुए ऐसी संपत्तियों को डी-सील करने का आदेश दिया था। वहीं, आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष जिस समय इन संपत्तियों को सील किया गया था। उस समय तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा ने विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह थी कि भाजपा को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि डी-सीलिंग की प्रक्रिया के बाद आने वाले दिनों में रोजगार की दिशा में भी व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे। इसके लिए निगम भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed