DDA Housing Scheme 2023: डीडीए ने 5000 फ्लैट के लिए स्कीम की जारी, करें आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी
DDA Housing Scheme 2023: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 5000 फ्लैट के लिए स्कीम जारी की है। डीडीए ने साफ कहा है कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर घर मिलेंगे। आवेदक पसंद के इलाके और फ्लोर ले सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DDA Housing Scheme 2023: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुधवार को 5000 फ्लैटों के लिए स्कीम जारी की है। घर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। इसके अलावा डीडीए ने कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के पुनर्विकास के लिए स्वामियों/आवंटियों को पैकेज की सुविधा देने का निर्णय भी शामिल हैं। इसके अलावा इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के दायरे में दूसरे जेजे क्लस्टरों को शामिल करने और फाइव लेन टोल प्लाजा के निर्माण के लिए भूमि-उपयोग में परिवर्तन किया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक में डीडीए की कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई।
इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि डीडीए पहली बार एफसीएफएस योजना के तहत रोहिणी, नरेला, सिरसपुर और लोकनायकपुरम में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के अलावा द्वारका और नरेला में एमआईजी फ्लैटों और जसोला में एचआईजी फ्लैटों का ऑफर दे रहा है। प्राधिकरण ने सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों/स्वामियों के अनुरोध की जांच करने के बाद बाय बैक और री-डेवलपमेंट के दो विकल्पों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कालकाजी और जेलरवाला बाग में निर्मित फ्लैटों में पात्रता के अनुसार निकटवर्ती झुग्गी- झोपड़ी समूहों को फ्लैट आवंटित करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है।
30 जून से शुरू होगी योजना
डीडीए हाउसिंग स्कीम के चौथे चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री के विजन-सभी के लिए आवास के अनुरूप, प्राधिकरण ने ऑनलाइन ‘पहले आओ पहले पाओ’ (एफसीएफएस) हाउसिंग स्कीम में पसंद के इलाके और फ्लैट की बुकिंग की सुविधा होगी। इसके अलावा इन फ्लैटों की बुकिंग के लिए दिल्ली में किसी भी प्लॉट या मकान का स्वामी होने की भी कोई शर्त नहीं रखी गई है। इससे शहरी जीवन में सुधार के लिए बढ़ते हुए परिवार के सदस्यों का एक से अधिक घरों का स्वामी होने की सुविधा मिलेगी। यह योजना 30 जून को आरंभ की जाएगी।
द्वारका, नरेला में एमआईजी और जसौला में एचआईजी का ऑफर
डीडीए ने पहली बार, रोहिणी, नरेला, सिरसपुर और लोकनायकपुरम में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के अलावा एफसीएफएस हाउसिंग स्कीम के तहत द्वारका और नरेला में एमआईजी फ्लैट और जसोला में एचआईजी फ्लैटों का ऑफर दे रहा है। इस स्कीम में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 5000 फ्लैटों का ऑफर दिया गया है और समय-समय पर मांग के अनुसार अन्य फ्लैट इसमें शामिल किए जाएंगे। बड़े पैमाने पर आम जनता के लिए आवासों को किफ़ायती रखने के लिए डीडीए ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के समय में रखी गई कीमत पर ही ईडब्ल्यूएस/एलआईजी फ्लैटों को रखा है और अन्य फ्लैट 2022-23 के समय रखी कीमत पर है।
1500 परिवारों की पात्रता निर्धारण की अनुमति
डीडीए ने ए-14 कालकाजी एक्सटेंशन में शेष 1162 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के आवंटन के लिए नवजीवन कैंप, कालकाजी के 1500 परिवारों की पात्रता निर्धारण के लिए अनुमति दी है। डीडीए ने इन-सीटू पुनर्वास परियोजना के तहत ए-14, कालकाजी एक्सटेंशन में 3024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण कर लिया है और 3024 फ्लैटों में से 1862 फ्लैट भूमिहीन कैंप, गोविंदपुरी, कालकाजी के पात्र परिवारों को आवंटित कर दिए गए हैं।
पॉकेट ए-14 कालकाजी एक्सटेंशन में शेष 1162 फ्लैटों के आवंटन के लिए पात्रता निर्धारण के लिए नवजीवन कैंप, गोविंदपुरी, कालकाजी के लगभग 1500 परिवारों की पहचान की जाएगी। इन फ्लैटों की लागत लगभग 15 लाख रुपये हैं। इसके बावजूद पात्र परिवारों को लाभार्थी योगदान के रूप में 1,42,000 रुपये के भुगतान पर फ्लैट आवंटित किए जाएंगे, जिसमें 5 वर्ष के लिए रखरखाव प्रभार के रूप में 30000 रुपये भी शामिल हैं।
डीडीए की स्कीम में अपनी पसंद का फ्लैट ले सकेंगे
इसी तरह जेजे क्लस्टर के पात्र परिवारों को जेलरवाला बाग, अशोक विहार स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के आवंटन की अनुमति ही गई है। यहां पर 31 वर्ग मीटर वाले 1675 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण किया है। जेलरवाला बाग, अशोक विहार के 1093 पात्र परिवारों को ड्रॉ ऑफ लॉट्स से फ्लैटों का आवंटन किया गया है। जेलरवाला बाग के शेष 582 फ्लैटों के आवंटन के लिए समीपवर्ती दो और जेजे क्लस्टर गोल्डन पार्क, रामपुरा और माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार के सामने पुन: स्थापित करने की पहचान की गई है। इन क्लस्टरों के परिवारों की पात्रता का निर्धारण किया जाएगा और लाभार्थी योगदान के रूप में मात्र 1,71,000/- रुपये। जिसमें 5 वर्ष लिए 30000 रुपये रखरखाव चार्ज के रूप में शामिल है। डीडीए ने जसोला स्थित एचआईजी फ्लैटों का पीडब्ल्यूडी को ऑफर दिया है। उसको 40 डीडीए फ्लैट बेचने के लिए अनुमोदन दे दिया है। डीडीए की स्कीम में अपनी पसंद का फ्लैट भी ले सकते हैं।