फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dda gives final approval to draft master plan

डीडीए ने मास्टर प्लान- 2041 के ड्राफ्ट को दी अंतिम मंजूरी

Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
dda gives final approval to draft master plan
उपराज्यपाल अनिल बैजल

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में मास्टर प्लान- 2041 के ड्राफ्ट को अंतिम मंजूरी दे दी। अब ड्राफ्ट को अगले कुछ दिनों में जनता के बीच रख सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद सपनों की दिल्ली को तैयार करने की योजना परवान चढ़ेगी।

विज्ञापन


अगले 20 वर्षों में ड्राफ्ट प्लान का लक्ष्य दिल्ली को पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाना, ईज ऑफ लिविंग, बेहतर गुणवत्ता, स्वच्छ व सुरक्षित रहने योग्य परिवेश, सुगम आवाजाही, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना आदि शामिल हैं। साथ ही इसमें प्रत्येक व्यक्ति के लिए आजीविका के साधन उपलब्ध कराना भी शामिल है।
विज्ञापन


मास्टर प्लान को दो वॉल्यूम बांटकर नौ खंड और 22 अध्याय को शामिल किया गया है। पहले खंड में दिल्ली का परिचय इसकी वैश्विक और क्षेत्रीय स्थिति व जनसंख्या का अनुमान लगाया गया है। इसमें पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, व्यापार और वाणिज्य, परिवहन, संस्कृति, सार्वजनिक स्थल, आश्रय एवं सामाजिक आधारिक संरचना की मुख्य नीतियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वॉल्यूम-2 में हरित क्षेत्र व ब्राउन फील्ड का विकास, लैंड पूलिंग, हरित विकास क्षेत्र, नियोजित और अनियोजित क्षेत्रों का विकास, ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट ( टीओडी) को शामिल किया गया है।

सॉलिड वेस्ट प्लांट को अंतिम मंजूरी
बैठक के दौरान सॉलिड वेस्ट प्लांट के लिए भी डीडीए ने अंतिम मंजूरी दे दी। इसके तहत तेहखंड जोन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट 10. 99 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाना है। डीडीए की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को शहरी कार्य मंत्रालय भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे का खाका तैयार होगा।


वहीं, बैठक के दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी मंजूरी दे दी गई। इससे विकेंद्रित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इससे अशोधित पानी सीधे नाली में नहीं जाएगा। नीति के तहत जीरो वेस्ट सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक के दौरान समिति की ओर से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सीवेज पंपिंग स्टेशन और पंपिंग स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि की आवश्यकता बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed