फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Daughter was shot with a hot knife for marrying a love

प्रेम विवाह करने पर बेटी को गर्म चाकू से दागा

Fri, 10 Sep 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Daughter was shot with a hot knife for marrying a love
नई दिल्ली। प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसके माता-पिता जबरदस्ती अपने घर ले आए। आरोप है कि परिजनों ने चाकू गर्म कर उसके शरीर को दाग दिया। पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी माता-पिता अनीता देवी और राजन सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भलस्वा डेयरी निवासी आनंदी (19) ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रंजन से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। 7 सितंबर को दोनों ने रोहिणी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद वह ससुराल पहुंची। उस समय उसकी सास सुनीता देवी घर पर नहीं थी। उसकी ननद की डिलीवरी होनी थी। इसलिए वह अस्पताल गई थी। रात में वह घर पहुंची। रात करीब तीन बजे उसकी मां अनीता देवी वहां पहुंची। मां जबरदस्ती उसे अपने घर ले गई। हालांकि उसकी सास से कहा कि बच्चों ने शादी कर ली है इनको यहीं रहने दो, लेकिन उसकी मां नहीं मानी और अपने साथ लेकर चली गई। आनंदी ने आरोप लगाया कि परिजनों ने अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर उसकी पिटाई कर दी और फिर चाकू को गर्म कर उसके चेहरे, हाथ और पैर को दाग दिया। सुबह पति रंजन उसके घर पर आया। उसकी दयनीय हालत देखकर पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed