फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Daughter got female BJP leader murdered, arrested along with the murderer in delhi

दिल्ली में भाजपा महिला नेता की हत्या: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी बेटी, नई ब्लेड मंगाकर रेत डाला मां का गला

Mon, 21 Feb 2022 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 03:34 AM IST
सार

आंबेडकर नगर इलाके में प्रेमी के दोस्त से दिलाया घटना को अंजाम, सर्जिकल ब्लेड से रेता गला, दोनों गिरफ्तार। निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुकी थी महिला, घटना को लूट के बाद हत्या का रंग देने की कोशिश। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है बेटी, मां कर रही थी विरोध।

विज्ञापन
Daughter got female BJP leader murdered, arrested along with the murderer in delhi
सुधा रानी और बेटी देवयानी (दाएं) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आंबेडकर नगर इलाके में वर्ष 2007 में भाजपा के टिकट से निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुकी एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को महिला की बेटी ने अपने प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। मृतका की शिनाख्त सुधा रानी (55) के रूप में हुई है। हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बेटी देवयानी (24) और प्रेमी के दोस्त कार्तिक (23) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। देवयानी अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी शिबू के साथ दक्षिणपुरी रह रही थी। मां को यह पसंद नहीं था। सुधा ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी देकर खर्चा देना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना को लूट के दौरान हुई हत्या का रंग देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


दक्षिण जिले की पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आंबेडकर नगर थाना पुलिस को मदनगीर क्षेत्र के एक मकान में महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक कमरे में बेड पर सुधा रानी का शव पड़ा था। बेडशीट पर चारों ओर खून फैला था। कमरे में कोई जोर जबरदस्ती के निशान भी नहीं मिले। यहां तक खून के छींटे फर्श पर भी नहीं गिरे थे। पुलिस को घर पर महिला की बेटी देवयानी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि करीब 9.30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे और कैश व जेवरात लूट लिए। मां ने विरोध किया तो उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने सुधा के शव का मुआयना किया तो उनके गले में सोने की चेन और शरीर पर बाकी जेवरात अपनी जगह मिले। देवयानी से पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगी। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद देवयानी टूट गई और उसने मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।


मां और मामा को चाय में दी नींद की गोलियां
देवयानी ने बताया कि उसने अपने सहमति संबंध पार्टनर के दोस्त कार्तिक से बातचीत की। कार्तिक उसकी मां की हत्या के लिए तैयार हो गया। योजना के तहत देवयानी ने नींद की गोलियों का इंतजाम किया। शनिवार शाम देवयानी ने घर में मौजूद अपने मामा संजय और मां सुधा को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी। मामा दूसरे कमरे में सोता रहा। इस बीच आरोपी कार्तिक को बुला लिया। उस समय सुधा बेड पर गहरी नींद में थी। आरोपी अपने साथ सर्जिकल ब्लेड लेकर आया था। वहां कार्तिक ने सोते हुए ब्लेड से सुधा का गला रेत दिया। इसके बाद देवयानी ने लूट का मामला बनाने के लिए मां का कैश और जेवरात उसे दे दिए। पुलिस ने कार्तिक को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed