फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dance teacher pretending to be a gangster demanded extortion of 30 lakhs

Delhi: डांस टीचर ने खुद को गैंगस्टर बताकर मांगी 30 लाख की रंगदारी, आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 08:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान डांस टीचर, सिद्धार्थ एंक्लेव, गौतमबुद्ध नगर, यूपी निवासी विष्णु मिश्रा (28) और इसका साथी दिल्ली निवासी दुर्गा दत्त (27) के रूप में हुई है। इस पूरी वारदात में विष्णु ने साजिश रची।

विज्ञापन
Dance teacher pretending to be a gangster demanded extortion of 30 lakhs
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

आनंद विहार इलाके में एक डांस टीचर ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताकर कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। रुपये न देने पर आरोपी ने कारोबारी के दोनों बच्चों को मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो अपराध शाखा ने इस पूरी गुत्थी से पर्दा उठाकर दो आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान डांस टीचर, सिद्धार्थ एंक्लेव, गौतमबुद्ध नगर, यूपी निवासी विष्णु मिश्रा (28) और इसका साथी दिल्ली निवासी दुर्गा दत्त (27) के रूप में हुई है। इस पूरी वारदात में विष्णु ने साजिश रची। पुलिस एक दिन की रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार आनंद विहार के दयानंद विहार में रहता है। कारोबारी के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। इनकी गांधी नगर इलाके में गारमेंट की फैक्टरी है। पीड़ित ने बताया कि 20 दिसंबर को इनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज में आरोपी ने कारोबारी के बेटे और बेटी के क्रॉस फोटो भेजकर खुद को गैंगस्टर बताया। बाद में आरोपी ने पीड़ित को कॉल भी कर दी। डर की वजह से कारोबारी ने कॉल काटकर नंबर को ब्लॉक कर दिया। अगले 10 मिनट बाद आरोपियों ने इसी तरह का मैसेज कारोबारी की पत्नी के मोबाइल पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भी बच्चों के क्रॉस फोटो भेजने के अलावा 24 दिसंबर को बच्चों को मारने की धमकी दी गई। कारोबारी की पत्नी ने भी फोन काटकर नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पत्नी ने कारोबारी को सूचना दी। बाद में कारोबारी ने अपने दोस्त के मोबाइल से आरोपियों को कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में आरोपियों ने खुद ही कॉल कर पीड़ित से बच्चों के बदले 30 लाख की डिमांड की।

कारोबारी ने अपने दोस्त के कहने पर आनंद विहार थाना पुलिस को खबर दी। जिसके बाद फौरन विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अरुण सिंधु, केके शर्मा व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया। आरोपियों की लीड मिलने पर गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा व यमुनापार में छापेमारी की गई।

पुलिस ने विष्णु को दादरी, गौतमबुद्ध नगर और दुर्गा को न्यू अशोक नगर दिल्ली से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रुपये मांगने की बात कबूल की। विष्णु ने बताया कि वह पूर्वी दिल्ली के कई कारोबारियों के बच्चों को डांस सिखाता है। आरोपी को लगता था कि पीड़ित कारोबारी डरकर रुपये दे देगा। इसलिए उसने रुपये मांगने की योजना बनाई। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed