फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Custody of Gulfisha fatima is not illegal says High Court

आरोपी छात्रा फातिमा की हिरासत गैरकानूनी नहीं: हाईकोर्ट

Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Custody of Gulfisha fatima is not illegal says High Court
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी छात्रा गुलफिशा फातिमा की नजरबंदी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। आरोपी ने अपनी हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए रिहाई की मांग की थी। अदालत ने उसकी हिरासत को उचित ठहराया है। अदालत ने कहा कि तथ्यों से स्पष्ट है कि याची न्यायिक हिरासत में है और उसकी हिरासत गैरकानूनी नहीं है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की खंडपीठ ने फातिमा द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जब आरोपी न्यायिक हिरासत में होता है तो बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका सुनवाई योग्य नहीं होती। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका तभी मानी जाती है जब कोई व्यक्ति लापता या गैरकानूनी हिरासत में होता है।
विज्ञापन

पीठ ने कहा कि यदि फातिमा निचली अदालत के आदेशों से व्यथित हैं, तो उनके पास उचित मंच के समक्ष उन्हें चुनौती देने का कानूनी उपाय है। उन्होंने कहा यह याचिका पूरी तरह से गलत है और सुनवाई के योग्य नहीं है। ऐसे में इसे खारिज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में फातिमा ने तर्क रखा था कि पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में कथित बड़ी साजिश से संबंधित गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में उनकी हिरासत गैरकानूनी है और इस आधार पर उसे रिहा किया जाना चाहिए। पीठ ने फातिमा के वकील से कहा कि यह याचिका विचार योग्य नहीं है क्या वे इसे वापस ले रहे हैं। फातिमा के वकील ने याचिका वापस लेने से इनकार कर दिया था।
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता अमित महाजन ने कहा कि यह याचिका विचार योग्य नहीं है और यह सरासर कानून का दुरुपयोग है। ऐसे में इसे जुर्माने सहित खारिज किया जाए। उन्होंने कहा इसी प्रकार की याचिका फातिमा के भाई ने भी दायर की थी जिसे हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष खारिज कर दिया था।
पांच जुलाई को फातिमा के अधिवक्ता महमूद प्राचा के बार-बार टोकाटाकी करने पर अन्य पीठ ने सुनवाई से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा कि प्राचा उन तथ्यों पर बात कर रहे हैं जो रिकार्ड पर ही नहीं हैं।
पुलिस ने यह भी तर्क रखा था कि 16 सितंबर 2020 को फातिमा और अन्य आरोपियों के खिलाफ निचली अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल की गई और अगले दिन संज्ञान लिया गया। फातिमा निचली अदालत के आदेश के अनुसार न्यायिक हिरासत में है। इसलिए न्यायिक हिरासत में उसकी नजरबंदी कानूनी और वैध है।

फातिमा को पिछले साल 11 अप्रैल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा वह दंगों से जुड़े तीन अन्य मामलों में भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed