फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tillu was in touch with the attackers from jail minutes before Rohini Court Shootout

रोहिणी कोर्ट शूटआउट : ठांय-ठांय से कुछ देर पहले तक जेल से हमलावरों के संपर्क में था टिल्लू

Mon, 27 Sep 2021 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Sep 2021 03:46 AM IST
सार

पुलिस के हत्थे चढ़े उमंग ने किया पूरी साजिश का पर्दाफाश। 15 सितंबर को जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या के लिए की थी पहली कॉल।
 

विज्ञापन
Tillu was in touch with the attackers from jail minutes before Rohini Court Shootout
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की जेलों में अपराधी लगातार फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले 200 करोड़ की वसूली के लिए जालसाज सुकेश ने तिहाड़ जेल से फोन किया और फिर जितेंद्र गोगी ने कोरोना काल में रोहिणी आए दुबई के कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। अब टिल्लू ताजपुरिया का मामला सामने आया है। टिल्लू ने मंडोली जेल से हमलावरों को पनाह देने वाले उमंग को पहली बार 15 सितंबर तक को फोन किया था। खास बात यह है कि रोहिणी शूटआउट से कुछ समय पहले तक टिल्लू फोन के जरिए उमंग व शूटरों के संपर्क में था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिल्लू मंडोली जेल में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। वह व्हाट्सएप के जरिए सिग्रस एप के माध्यम से कॉल करता था। उमंग समेत शूटरों की टिल्लू से बात होती थी तो वह एप लॉग इन से मोबाइल नंबर को डिलीट कर देता था। उमंग ने पूछताछ में ये खुलासा किया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने हैदरपुर कैनाल से दोनों शूटरों के मोबाइल फोन, उनके कपड़े और बैग आदि बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंडोली जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया ने शूटर व उमंग को 24 सितंबर को उस समय फोन किया था जब वह रोहिणी कोर्ट की पहली मंजिल पर पहुंच गए थे। टिल्लू ने ही ये बताया था कि शूटर राहुल व जगदीप ही जितेंद्र को गोली मारेंगे। इसके बाद उमंग व नेपाली युवक कोर्ट से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमंग की टिल्लू से डेढ़ वर्ष पहले हुई थी पहचान
उमंग ने पूछताछ में बताया कि वह टिल्लू ताजपुरिया के रहन-सहन, रौब व लाइफ स्टाइल से प्रभावित था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी ताजपुर के बदमाश उमेश काला के जरिए टिल्लू से बात हुई थी। इसके बाद उमंग ने टिल्लू को अपना गुरु बना लिया था। टिल्लू जेल से ही उमंग को काम बताने जैसे कहीं से पैसे व सामान लाना आदि बताना शुरू कर दिया था।

दो लड़के आएंगे...अपने पास रखना
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टिल्लू ने हैदरपुर निवासी उमंग को जितेंद्र गोगी हत्या के लिए पहला फोन 15 सितंबर को किया था। उसने उमंग से कहा था कि उसके पास दो लड़के आएंगे, जिन्हें उसे अपने पास रखना है। 24 को जितेंद्र गोगी की कोर्ट में पेशी है और उसका काम करना है।

20 को दिल्ली पहुंच गए थे शूटर
20 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे उमंग दोनों शूटर राहुल व जगदीप को करनाल बाईपास से अपने घर लेकर गया था। उसने दोनों को अपने घर रखा था। ये शूटर वकीलों की यूनिफार्म व हथियार अपने साथ लेकर आए थे।

टिल्लू ने 22 को बताई पूरी योजना
टिल्लू ने उमंग को 22 को फिर फोन किया कि उन्हें रोहिणी कोर्ट के बाहर एक नेपाली युवक मिलेगा। टिल्लू ने उमंग को पूरी साजिश बताई थी कि कैसे क्या करना है और कौन क्या करेगा?

जिम ट्रेनर की कार का इस्तेमाल
वारदात वाले दिन उमंग करीब आठ बजे अपने घर से निकला और वह रोहिणी स्थित फिट एण्ड हाडी जिम गया। वहां से ये जिम के ट्रेनर जगदीप की आई-10 कार कुछ देर के लिए ले आया। विनय यादव दोनों हमलावरों को स्कूटी से नार्थ एक्स मॉल ले गया था, जहां हमलावर मॉल के बाथरूम में वकील की ड्रेस पहनते हैं। मॉल से विनय यादव अपने घर चला गया था।

10.15 कोर्ट पहुंचे
कार से उमंग दोनों हमलावरों को लेकर कोर्ट पहुंचा। ये प्रशांत विहार की तरफ से आने वाले सर्विस रोड से रोहिणी कोर्ट में घुसे थे। यहां से उमंग कार को पार्किंग में लेकर चला गया। यहां हमलावरों को टिल्लू का एक व्यक्ति मिला। दोनों हमलावर व व्यक्ति कोर्ट की पहली मंजिल पर चले गए। कार को पार्क कर उमंग भी उनके पास पहुंच गया। 


जींस के कारण नेपाली युवक को किया साजिश से बाहर
कोर्ट से इन लोगों ने टिल्लू से फोन पर बात की। कोर्ट में मिला नेपाली युवक पेंट की जगह काली जींस पहनकर आया था। इसलिए टिल्लू ने राहुल व जगदीप को जितेंद्र को गोली मारने की जिम्मेदारी सौंपी। दोपहर करीब 12.30 उमंग कोर्ट से चला गया। इस दौरान उमंग ने नेपाली युवक को खर्च के लिए दो हजार रुपये भी दिए। नेपाली युवक भी कोर्ट से वापस चला गया। इसके बाद हमलावर कोर्ट में जाकर बैठ गए और मौका पाते ही गोगी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed