फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The miscreants seen in the CCTV footage caught on the basis of their dress in delhi

कपड़ों ने खोली कलई : सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश, पहनावे के आधार पर आए पकड़ में

Sun, 07 Nov 2021 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 06:00 AM IST
सार

बदमाशों के कपड़ों से उनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने उन्हें नबी करीम और पहाडग़ंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
The miscreants seen in the CCTV footage caught on the basis of their dress in delhi
गिरफ्त में बदमाश... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कपड़ों से उनकी पहचान करने के बाद पुलिस ने उन्हें नबी करीम और पहाडग़ंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने पीड़ित का बैग, पासपोर्ट, लैपटॉप, किताबें और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पहाडग़ंज निवासी पंकज, नबी करीम निवासी फूल और पहाडग़ंज निवासी कपिल के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। 3 नवंबर की रात शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने एयरपोर्ट जा रहे एक शख्स से उसका बैग लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान हुए गुत्थम गुत्था में पीड़ित को आंख पर चोट लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। कैमरे में बदमाशों की सफेद और काले रंग की बाइक दिखी, लेकिन उसका नंबर नहीं दिख रहा था। साथ ही बदमाशों का चेहरा भी साफतौर पर नहीं दिख रहा था।


पुलिस बदमाशों का फोटो निकालकर उनकी पहचान करने में जुट गई। मुखबिरों को आस पास के इलाके में सक्रिय किया। इस दौरान पुलिस ने कपड़ों के जरिए बदमाशों की पहचान कर उन्हें पहाडग़ंज और नबी करीम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। बदमाशों पर पहले से पहाडग़ंज और मंदिर मार्ग थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed