फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Secret of murder revealed by tattoo: wife had killed her husband

टैटू से खुला कत्ल का राज : पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, प्रेमी था शामिल, सात गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Aug 2021 06:10 AM IST
सार

  • पति ने प्रेमी को देख लिया था पत्नी के साथ, पत्नी को थप्पड़ मारा तो प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर गला रेतकर मारा

विज्ञापन
Secret of murder revealed by tattoo: wife had killed her husband
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथ पर गुदे टैटू से एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठ गया। जी हां न्यू फ्रेंड्स कालोनी स्थित सुखदेव विहार के नाले में 10 अगस्त को एक ट्रॉली बैग में मिली लाश मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेम-प्रसंग की वजह से हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और पत्नी के प्रेमी समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पत्नी मुस्कान (22), सास  त्रिजा उर्फ मेनू (48), पत्नी के प्रेमी मो. जमालुद्दीन उर्फ जमाल (19), कौशलेंद्र उर्फ अमन (18), विशाल उर्फ कल्लू (22), विवेक उर्फ बागड़ी (21) और राजकुमार उर्फ राजपाल उर्फ हेटल (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, ऑटो, सात मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आर.पी मीणा ने बताया कि 10 अगस्त को न्यू फ्रेंड्स कालोनी स्थित सुखदेव विहार के नाले में ट्रॉली बैग में बुरी तरह सड़ी-गली हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक के एक हाथ पर नवीन नाम का टैटू गुदा हुआ था। इसके अलावा युवक ने दूसरे हाथ में एक कड़ा भी पहना हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरन पुलिस को पता चला कि युवक की हत्या कहीं और कर उसके शव को यहां ठिकाने लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि नवीन (24) नामक युवक की गुमशुदगी उसकी पत्नी मुस्कान ने 12 अगस्त को दक्षिण दिल्ली के नेब सराय थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन अपनी शिकायत में मुस्कान ने नवीन के टैटू का कोई जिक्र नहीं किया था। पुलिस की टीम मुस्कान के दिए हुए पते देवली गांव पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। जांच में पता चला कि मुस्कान 11 अगस्त को ही देवली का घर खाली करके चली गई। पुलिस ने मुस्कान की सीडीआर निकाली तो उसकी लोकेशन खानपुर गांव की मिली। पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंच गई।

मुस्कान वहां दो साल की बेटी के साथ रह रही थी। मुस्कान से नवीन के टैटू के बारे में पूछा गया, लेकिन उसने टैटू की जानकारी की बात से इंकार कर दिया। पुलिस को उस पर शक हुआ। टीम ने नवीन के फोटो देखे तो उसके हाथ पर टैटू गुदे होने की पुष्टि हो गई। वहीं नवीन के भाई संदीप ने भी उसके हाथ में टैटू की बात स्वीकार की। इस दौरान मुस्कान ने पुलिस को बताया कि नवीन सात अगस्त को नशे की हालत में घर पहुंचा था। उसने नशे में उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। वह मां के साथ एम्स ट्रामा सेंटर चली गई। वापस आने पर नवीन वहां से चला गया था। अगले दिन नवीन के भाई संदीप ने भाई के वापस घर न पहुंचने की बात बताई। काफी तलाश करने के बाद मुस्कान ने 12 अगस्त को नेब सराय थाने में पति नवीन की गुमशुदगी दर्ज कराई। 


उधर पुलिस ने मुस्कान के बयान की तस्दीक करने के लिए एम्स में उसकी एमएलसी का पता किया तो वह नहीं मिली। वहीं सीडीआर में मुस्कान की एक नंबर से लगातार बातचीत का पता चला। जांच में नंबर जमालुद्दीन का मिला। सात अगस्त को जमालुद्दीन की लोकेशन मुस्कान के घर और आठ अगस्त को सुखदेव विहार की मिली। सख्ती से पूछने पर मुस्कान टूट गई और उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed