फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Road rage in Delhi : After an altercation man beaten to death with a stick

दिल्ली में रोडरेज : कहासुनी के बाद डंडे से पीटकर हत्या, वीडियो बनाते रहे तमाशबीन 

Sun, 19 Sep 2021 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 05:50 AM IST
सार

शराब के नशे में किसी बात पर आरोपी का जितेंद्र से हुआ था झगड़ा। वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवक को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Road rage in Delhi : After an altercation man beaten to death with a stick
demo pic

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुक्रवार रात मामूली बात पर एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र उर्फ हनी (40) के रूप में हुई। वारदात के समय भीड़ तलाशबीन रही। भीड़ के सामने आरोपी जितेंद्र के सिर पर डंडे से वार करता रहा। लेकिन किसी ने उसको बचाने का प्रयास नहीं किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी कमल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडे भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित जितेंद्र उर्फ हनी परिवार के साथ संत नगर बुराड़ी में रहता था। वह नरेश नामक शख्स की नमकीन की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे वह दुकान से घर जा रहा था। इस बीच घर के पास ही पहुंचने पर उसका गली में पड़ोसी कमल से किसी बात पर झगड़ा हो गया। जितेंद्र व कमल दोनों ही शराब के नशे में थे। तू-तू-मैं-मैं के दौरान आरोपी कमल ने अचानक जितेंद्र पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान आरोपी ने वहीं पास में पड़ा हुआ एक डंडे उठाया और जितेंद्र के सिर पर वार करने लगा। आरोपी ने कई डंडे उसके सिर पर मार दिए। इस वजह से जितेंद्र अचेत हो गया। झगड़े के दौरान गली में मौजूद लोग तलाशबीन रहे। यहां तक कुछ लोग झगड़े का वीडियो भी बनाने लगे।


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जितेंद्र की दुकान मालिक नरेश को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक उसे कश्मीरी गेट स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया जा चुका था। वहां पहुंचने पर जितेंद्र की मौत का पता चला। खबर मितले ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसका जितेंद्र से झगड़ा हुआ था। इसी में उसने जितेंद्र की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed