फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    People of two communities clashed in delhi

बिंदापुर में बवाल : दो समुदाय के लोग भिड़े, लाठी, डंडे, पत्थर और तलवार चली, छह घायल

Sun, 17 Oct 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Oct 2021 02:49 AM IST
सार

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को किया तितर-बितर। 28 लोगों को हिरासत में लिया। दर्ज किया दंगा करने और हत्या के प्रयास का मामला। 

विज्ञापन
 People of two communities clashed in delhi
तनाव के बाद पुलिस तैनात... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाबड़ी इलाके में शुक्रवार रात एक युवक के पैर पर टेंपो का पहिया चढ़ जाने के बाद दो समुदाय आपस में भिड़ गए। बवाल के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे और तलवार भांजे गए। एक दूसरे पर पथराव भी कर दिया। करीब एक घंटे के बवाल में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने अतिक्ति पुलिस बल बुलाकर हल्का बल प्रयोग कर सभी तो तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने दंगा करने व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस 28 लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बिंदापुर जेजे कालोनी के पास रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में पास में रहने वाले जीतू का डीजे लगा हुआ था। समारोह का समापन होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे जीतू टेंपो पर डीजे का सामान ले जाने लगा। इसी दौरान टेंपो का पहिया अजहर के पैर पर चढ़ गया। उत्तेजित होकर अजहर ने जीतू की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जीतू घर पहुंचा और वहां से अपने पिता ललित, भाई सन्नी, मां कमला और भाभी हंसा को लेकर पहुंचा। उधर अजहर की तरफ से काफी लोग जमा हो गए। कहसुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में जीतू की तरफ से ललित, कमला, सन्नी व हंसा घायल हो गए। वहीं अजहर की तरफ से दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को तितर-बितर किया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हंगामा में शामिल 28 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। 

तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में तैनात पुलिस बल
दो समुदायों के बीच झगड़े को लेकर इलाके में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस सतर्क है। बिंदापुर जेजे कालोनी में भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। जेजे कालोनी में आने जाने वालों को पूछताछ के बाद ही आने जाने दिया जा रहा है। 


घर से बाहर खींचकर पिटाई करने का आरोप 
जीतू के पिता ललित ने आरोप लगाया कि अजहर की ओर से आए लोगों ने घरों से खींच-खींच कर लोगों को बाहर निकाला और उनकी पिटाई कर दी। ललित के मुताबिक पहले जीतू की पिटाई की गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो समीर नाम के युवक ने उसकी पिटाई कर दी। वह वापस घर आ गया। उसके बाद अजहर की ओर से जमा हुए पचास से ज्यादा लोगों ने घरों से लोगों को निकाल निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed