फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband kills wife before Karva Chauth in Delhi

दिल्ली : पहला करवा चौथ भी न मना सकी पत्नी, पति ने ही काट दी सात जन्मों के बंधन की डोर

Sun, 24 Oct 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Oct 2021 05:24 AM IST
सार

14 अक्तूबर को 19 वर्षीय कीर्ति ने किया था प्रेम विवाह, शादी के अगले ही दिन हो गई थी दोनों के बीच नोंकझोंक।

विज्ञापन
Husband kills wife before Karva Chauth in Delhi
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शादी के नौंवे दिन ही एक महिला की उसके पति ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त कीर्ति (19) के रूप में हुई है। 14 अक्तूबर को ही कीर्ति ने मोहम्मद आजाद खान नामक युवक से कोर्ट में प्रेम विवा किया था। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में खून से लथपथ कीर्ति का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव मौजूद थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति मोहम्मद आजाद खान (21) को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद पेशे से ग्रामीण सेवा चालक है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से एटा, यूपी की रहने वाली कीर्ति का मायका बुराड़ी के राधा विहार स्थित लेबर चौक का था। परिवार की मर्जी के खिलाफ इसी 14 अक्तूबर को कीर्ति ने नंद नगरी निवासी ग्रामीण सेवा चालक आजाद से कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था। कीर्ति एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। यहीं उसकी मुलाकात ग्रामीण सेवा चालक आजाद से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और इन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों फिलहाल अपने रिश्तेदार के मकान में गली नंबर-10, कमल विहार, बुराड़ी में रह रहे थे। शनिवार सुबह कीर्ति के भाई भोला को कीर्ति के साथ अनहोनी की सूचना मिली। भोला मौके पर पहुंचा तो अंदर उसकी बहन कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। भोला ने 9.55 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को कीर्ति का पति मौके से फरार मिला। पुलिस ने छापेमारी की और शनिवार को ही उसे गिरफ्तार कर लिया।


जिस मकान में कीर्ति की हत्या हुई, उसकी छत पर से ही वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आजाद ने बताया कि शादी के अगले ही दिन उसकी कीर्ति से नोंकझोंक हो गई थी। शुक्रवार रात को एक बार फिर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। गुस्से में आजाद ने चाकू के वार करके उसकी हत्या कर। बाद में आरोपी फरार हो गए। पड़ोसियों ने उसके भाई भोला को खबर दी। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed