फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   friend beaten to death for insisting on going to village police arrested accused

दिल्ली: गांव जाने की जिद करने पर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
सार

2 दिसंबर की रात दोनों दोस्तों ने शराब पी। इस दौरान गांव जाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान उसने रोहन की जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
friend beaten to death for insisting on going to village police arrested accused
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंडका इलाके में गांव जाने की जिद करने पर एक युवक ने दोस्त की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी मृतक के गांव का रहने वाला है। युवक के अचेत होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस को गीतांजलि एक्लेव के पास झाड़ियों में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में छानबीन शुरु की। उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसी दौरान नांगलोई का रहने वाला गोविंद कुमार अपने साथी कुंदन के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने मृतक की शिनाख्त बेगूसराय बिहार निवासी रोहन के रूप में की। गोविंद ने बताया कि रात में रोहन का कुंदन के साथ झगड़ा हो गया था। गोविंद के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में कुंदन ने बताया कि रोहन उसके गांव का रहने वाला था। दोनों मुंडका के पीवीसी मार्केट में मजदूरी करते थे। रोहन गांव जाने की जिद कर रहा था। जबकि वह वापस गांव नहीं जाना चाहता था। 2 दिसंबर की रात दोनों ने शराब पी। इस दौरान गांव जाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान उसने रोहन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह बेहोश हो गया। वह रोहन को वहीं छोड़कर घर जाकर सो गया। सुबह में वह घटनास्थल पर आया। जहां उसने रोहन को मृत पाया। उसके बाद उसने गोपाल को रात की घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed