फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Three women running sex racket arrested in Patel Nagar

दिल्ली : पटेल नगर में सेक्स रैकेट चला रही तीन महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस लगी पड़ताल में

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सूचना। एक मकान के भूतल पर छापेमारी कर 35 से 40 साल की तीन महिलाओं को किया गया गिरफ्तार।

विज्ञापन
Delhi: Three women running sex racket arrested in Patel Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 35 के 40 साल के बीच हैं। एक महिला ने कुछ ही दिनों पूर्व किराए पर मकान लिया था। इसके बाद से यहां धंधा चल रहा था।

विज्ञापन


गिरफ्तार की गई महिलाओं में से दो विधवा भी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके गिरोह में कितनी महिलाएं शामिल हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को पटेल नगर थाने की एक टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि वेस्ट पटेल नगर के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के बाद फौरन थाने से महिला स्टाफ को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देर रात को महिला के मकान पर छापा मारकर उसके यहां से तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने भी महिलाओं की शिकायत की। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed