{"_id":"616b68c6ba5961242339fd40","slug":"delhi-news-wife-did-not-give-breakfast-then-brother-in-law-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अपराध : पत्नी ने नाश्ता नहीं दिया तो उसे खूब पीटा, फिर साले को चाकू मारकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली में अपराध : पत्नी ने नाश्ता नहीं दिया तो उसे खूब पीटा, फिर साले को चाकू मारकर फरार
Sun, 17 Oct 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:35 AM IST
सार
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पत्नी विनिता गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पति आकाश सिंघल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडावली इलाके में महज नाश्ता न देने पर एक शख्स के सिर पर इस कदर गुस्सा सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस के अलावा अपने भाइयों को कॉल कर घर बुला लिया। पुलिस तो समझाकर चली गई, लेकिन आरोपी अपने सालों पर भड़क गया। उसने पहले साले के सिर पर ताबड़तोड़ तवे से हमला किया।
विज्ञापन
इसके बाद भी उसका दिल नहीं भरा तो वह भागकर रसोई में गया और वहां से चाकू लाकर उसने साले के सीने में घोंप दिया। गंभीर हालत में पीड़ित गोपाल गुप्ता (41) को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पत्नी विनिता गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पति आकाश सिंघल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विनिता गुप्ता (42) परिवार के साथ पांडव नगर, मंडावली में रहती हैं। इनके परिवार में पति आकाश सिंघल के अलावा सात और चार साल के दो बेटे हैं। विनिता एक निजी कंपनी में आईटी में मैनेजर है जबकि उनके पति भी अन्य कंपनी में आईटी विभाग में तैनात है। कोविड के कारण पिछले काफी समय से पति-पत्नी का वर्क फ्रोम होम चल रहा है।
विज्ञापन
विनिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी काम वाली नहीं आई थी। विनिता दूसरे कामों में व्यस्त थी, इस बीच नाश्ते को लेकर आकाश विनिता से झगड़ा करने लगा। आकाश का कहना था कि विनिता उसे नाश्ता नहीं दे रही है। तू-तू-मैं-मैं हुई तो आकाश ने विनिता को पीटना शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो पीड़िता ने पुलिस के अलावा पास में रहने वाले अपने भाई दीपक व गोपाल को कॉल कर दिया। भाईयों से पहले पुलिस आई। पुलिस ने पूछताछ के दोनों को समझाया और लौट गई।
इस दौरान विनिता के भाई गोपाल व दीपक भी वहां पहुंच गई। समझानै के दौरान आकाश ने गोपाल व दीपक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी भड़का और किचन से तवा उठा लाया। उसने पहले गोपाल के सिर पर तवे से कई वार किए। इसके बाद वह किचन से चाकू ले आया। उसने गोपाल के सीने में चाकू घोंप दिया। गोपाल के गिरते ही आरोपी फरार हो गया। दीपक फौरन गोपाल को लेकर अस्पताल भागा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। विनिता ने पति के खिलाफ बयान दिया। अब पुलिस आरोपी आकाश की तलाश कर रही है।