फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :Aunt and sister shot dead in a dispute over money transaction

दिल्ली : पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में चाची की गोलियां बरसाकर हत्या, बहन की हालत गंभीर 

Wed, 20 Oct 2021 06:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Oct 2021 06:11 AM IST
सार

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दे रही है दबिश। 

विज्ञापन
Delhi News :Aunt and sister shot dead in a dispute over money transaction
demo pic

विस्तार

नजफगढ इलाके में मंगलवार सुबह पैसे के लेनट्ठदेन के विवाद में एक युवक ने अपनी चाची और चचेरी बहन को गोलियों से भून दिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसकी बेटी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


आरोपी बीच बाजार में महिला की दुकान पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


मृत महिला की पहचान कैलाश(62) और घायल बेटी की पहचान वंदना(31) के रूप में हुई है। कैलाश अपने पति जगदीश और बेटी वंदना के साथ अजय पार्क इलाके में रहती थी। उसका राम बाजार में जूते चप्पल की दुकान थी। मंगलवार सुबह कैलाश अपनी बेटी के साथ दुकान पर आई। करीब दस बजे कैलाश का भतीजा राजीव गुलाटी(37) उसके दुकान पर आया। पैसे की लेनट्ठदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद राजीव ने मां बेटी पर ताबडतोड गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मां बेटी पर करीब दस गोलियां चलाई। गोली लगने से मांट्ठबेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही आस पास के लोग वहां पहुंचे। इसी बीच राजीव मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद लोगों ने घायल मांट्ठबेटी को अस्पताल पहुंचाया। जहां कैलाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि वंदना का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस अधिकारी को कैलाश के परिवार वालों ने बताया कि पीडित और आरोपी के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

साथ ही राजीव ने कैलाश से दो लाख रुपये उधार लिए थे। कैलाश लगातार राजीव से पैसे मांग रही थी। इस बात को लेकर उनके बीच कई बार विवाद भी हुआ था। मंगलवार को राजीव अपनी चाची के दुकान पर पहुंचा था। इस दौरान उनके बीच पैसे की लेनट्ठदेन को लेकर कहासुनी होने लगी। तभी आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नामजद है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए कड़ियां जोडने में जुटी 
घटना के बाद पुलिस आरोपी राजीव के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उसने लाइसेंसी पिस्टल से हत्या को अंजाम दिया है या फिर हत्या में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस राजीव के फोन नंबर के जरिए उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में कर लिया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी मांट्ठबेटी को मारने के इरादे से आया था या फिर कहासुनी के उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed