फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi IB officer looted by stranguling neck one accused arrested from spot

दिल्ली: आईबी अधिकारी का गला दबाकर लूट, एक आरोपी मौके पर धरा

Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पीड़ित राजीव वर्मा परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहते हैं। वह आईबी में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर है। उनका दफ्तर धौलाकुंआ में है।

विज्ञापन
Delhi IB officer looted by stranguling neck one accused arrested from spot
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में आईबी अधिकारी को गला दबाकर लूट लिया गया। वारदात के समय वह अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी जेब से साढ़े 18 हजार रुपये, आईकार्ड और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार होने लगे तो पीड़ित ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन


राहगीरों ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहदरा निवासी आकाश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से साढ़े दस हजार रुपये बरामद किए। आईकार्ड और बाकी रुपये दूसरे आरोपी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित राजीव वर्मा परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहते हैं। वह आईबी में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर है। उनका दफ्तर धौलाकुंआ में है। सोमवार रात को वह ड्यूटी समाप्त कर दफ्तर से घर लौट रहे थे। इस बीच वह मानसरोवर पार्क के मेट्रो स्टेशन पर उतरे और पैदल ही घर की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 8.30 बजे वह फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पार करने के बाद आगे बढ़े तो तीन युवकों ने उन पर धावा बोल दिया। एक लड़के ने अचानक राजीव का पीछे से गला दबा दिया। बाकी आरोपियों ने उनकी जेब से कैश और बाकी सामान निकाल लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने लगे तो भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आकाश से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed