फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Blind killed for protesting objectionable remarks

दिल्ली में अपराध : आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर दृष्टिहीन की हत्या, मायापुरी में भी मौत

Sun, 10 Oct 2021 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Oct 2021 06:02 AM IST
सार

अज्ञात युवक सिर पर पत्थर से वार कर हुआ फरार। अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी। 

विज्ञापन
Blind killed for protesting objectionable remarks
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुल्तानपुरी इलाके में एक नेत्रहीन महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का विरोध करने पर एक युवक ने नेत्रहीन की पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। एक चश्मदीद के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 6 अक्तूबर की रात की है। मृतक की शिनाख्त मूलत: गांव सुधियानी, कुशीनगर यूपी निवासी राधेश्याम(49) के रूप में हुई है। राधेश्याम नेत्रहीन था और काफी साल से सुल्तानपुरी बस टर्मिनल पर पान बीड़ी का खोखा चलाता था और वहीं रहता था। बस टर्मिनल में ही एक नेत्रहीन महिला रहती है। 6 अक्तूबर की रात वह राधेश्याम के साथ खोखे पर बैठी थी। इसी दौरान एक युवक राधेश्याम के खोखे पर आया और महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन


इस बात पर राधेश्याम को गुस्सा आया और उसने युवक को डांट दिया। युवक को डांटना इतना नाग्वार गुजरा कि उसने पास में रखे एक पत्थर उठाकर राधेश्याम के सिर पर जोर से मारकर फरार हो गया। राधेश्याम के सिर से खून निकलने लगा और वह अचेत हो गया। पास ही पान बीड़ी का खोखा चलाने वाले दिलीप कुमार ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने घायल राधेश्याम को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान देर रात को राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दिलीप के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। 
 

झगड़ा होने पर पत्थर मारकर युवक की हत्या 

एक अन्य घटनाक्रम में  मायापुरी इलाके में झगड़ा होने पर एक  युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार हो गया। आस पास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि खाने पीने के दौरान मृतक से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। जिसमें उसने उसकी पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। 

मृतक की शिनाख्त महेंद्र सिंह(35) के रूप में हुई। वह मायापुरी इलाके के रेलवे लाइन के पास स्थित झुग्गी में रहता था और मजदूरी करता था। सात अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। उसकी पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या की गई थी। मायापुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

पूछताछ के दौरान कोई भी खुलकर कुछ भी नहीं कह रहा था लेकिन दबी जुबान में महेंद्र का एक दिन पहले झुग्गी में रहने वाले कलीम के साथ झगड़ा होने की बात कही। पुलिस ने इस खुलासे के बाद कलीम की झुग्गी में दबिश दी। लेकिन वह फरार था। पुलिस ने कलीम की तलाश शुरू की। शुक्रवार की रात पुलिस को कलीम के इलाके में होने की जानाकरी मिली और पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि छह अक्तूबर को खाने पीने के दौरान किसी बात को लेकर महेंद्र से झगड़ा हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि कलीम भी मजदूरी करता है। 

प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शुक्रवार को प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र कुमार (43) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन जितेंद्र को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे और कहा कि वह सीढ़ियों से गिर गया है। शक होने पर अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी छोटे भाई राजेंद्र कुमार (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ही शराब के आदी है। शुक्रवार को नशे में ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि जितेंद्र अपने परिवार के साथ राम नगर विस्तार, शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, एक बेटी, छोटा भाई राजेंद्र व अन्य सदस्य हैं। दोनों ही भाईयों का एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम है। एक प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था, हाथापाई भी हो जाती थी। शुक्रवार रात को भी दोनों नशे की हालत में झगड़ा करने लगे।

आरोप है कि नशे की हालत में राजेंद्र ने जितेंद्र के मुंह पर कई घूंसे मार दिए। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर सीने पर भी कई घूंसे मार दिए। मारपीट के दौरान ही राजेंद्र अचेत हो गया। परिवार उसे फौरन जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि वह सीढ़ियों से गिर गया है।

शक होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो हकीकत का पता चल गया। फौरन हत्या का मामला दर्ज कर घर से ही राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अब राजेंद्र नशे में वारदात के होने की बात कर रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बीड़ी देने से मना करने पर एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या

महेंद्र पार्क इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर गई। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर शख्स ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था लेकिन उसकी मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

मृतक की शिनाख्त दिलीप(45) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बड़ौला गांव में रहता था। वह आजादपुर मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। जांच में पता चला कि शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले विनय ने उससे बीड़ी मांगा था। दिलीप ने बीड़ी देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 

विनय ने उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से उसका सिर फट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया और इस बाबत गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। रात में दिलीप की तबियत बिगडने पर उसे लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed