{"_id":"5c4b4f92bdec224c7412031f","slug":"91548439442-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने डॉक्टर पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने डॉक्टर पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में 26 वर्षीय युवती ने एक डॉक्टर पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवती को नौकरी की जरूरत थी। उसके जानकार ने महावीर एंक्लेव में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर का नंबर दिया और बृहस्पतिवार को अपने क्लीनिक में बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। वहीं रणहौला इलाके में 15 साल की किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को वह खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला एक युवक मिला, जिसने उसे भाई की हत्या करने की धमकी देकर अपने साथ दोस्त के घर पर ले गया, जहां वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो
-------
शादी से इंकार करने पर ब्लेड से हमला
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में शादी से इंकार करने पर एक युवती पर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवती तिलक नगर में रहती है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता की पड़ोस में रहने वाले एक युवक से दोस्ती थी। गत 22 जनवरी को पीड़िता बाजार जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक मिला। जिसने छात्रा को रोक लिया और उसे शादी करने की बात कही। पीड़िता के विरोध करने पर युवक गुस्से में आ गया और गाल पर ब्लेड से हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। ब्यूरो