फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   आजाद भवन में कर्जे से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

आजाद भवन में कर्जे से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 27 Dec 2018 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
आजाद भवन में कर्जे से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
कर्ज से परेशान इलेक्ट्रिीशियन ने लगाई फांसी
नई दिल्ली। आईपी एस्टेट स्थित आजाद भवन के ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार सुबह एक इलेक्ट्रिीशियन ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त पीके चक्रवर्ती (54) के रूप में हुई है। पुलिस उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को परिजनों ने बताया है कि कर्ज चुका नहीं पाने के कारण पीके चक्रवर्ती परेशान था। माना जा रहा है कि इसी तनाव के वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पीके चक्रवर्ती परिवार के साथ पांडव नगर इलाके में रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। वह कई सालों से आजाद भवन में इलेक्ट्रिीशियन था। आजाद भवन के स्टाफ ने बुधवार रात 11 बजे आखिरी बार उसे ऑडिटोरियम में देखा था। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे उसे ऑडिटोरियम में फंदे से लटका पाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मामले की सूचना पुलिस को दी। फौरन परिवार आजाद भवन पहुंच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed