{"_id":"5cd98899bdec2207226ea523","slug":"81557760153-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में की थी गैंगस्टर प्रिंस की हत्या, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैंगवार में की थी गैंगस्टर प्रिंस की हत्या, 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगवार में की थी गैंगस्टर प्रिंस की हत्या, 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने साकेत कोर्ट के बाहर छह मई को हुई गैंगस्टर प्रिंस उर्फ बिहारी की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों बदमाश रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य हैं। गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चार मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद की है।
अपराध शाखा डीसीपी डॉ. जी रामगोपाल नायक के अनुसार, साकेत कोर्ट के बाहर छह मई को चिराग दिल्ली निवासी गैंगस्टर प्रिंस उर्फ बिहारी की गोलियां मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। प्रिंस केस की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट आया था। साकेत थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। प्रिंस के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज थे।
पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि गैंगवार में प्रिंस की हत्या की गई है। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम को 12 मई को सूचना मिली कि रोहित चौधरी गिरोह का बदमाश व प्रिंस की हत्या में शामिल जेजे कॉलोनी (खानपुर) निवासी बादल डीटीसी डिपो के पास खानपुर गांव में स्थित स्कूल में वोटिंग करने आएगा।
विज्ञापन
एसीपी संदीप लांबा व इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर बादल को गिरफ्तार कर लिया। आंबेडकर नगर निवासी बादल से पूछताछ के बाद उसके दो साथियों गोविंदपुरी निवासी सतेंद्र और सुभाष कैंप (दक्षिणपुरी) निवासी अशफाक अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता लगा कि आर्या नगर निवासी रोहित चौधरी व प्रिंस उर्फ बिहारी गिरोह में गैंगवार चल रही थी। कुछ दिन पहले प्रिंस ने रोहित चौधरी को धमका दिया था। रोहित के गिरोह ने पहले भी प्रिंस की दो बार हत्या करने की कोशिश की थी, मगर दोनों ही बार प्रिंस बच गया था।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
समालखा (पानीपत) निवासी बादल का परिवार 25 वर्ष पहले दिल्ली आ गया था। ये रोहित चौधरी का दोस्त है। बादल के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। पिछले नवंबर में शादी समारोह में विरोधी गिरोह के बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। बादल को गोली लगी थी। रोहित ने प्रिंस से बदला लेने की बात कही थी। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी अशफाक अहमद के खिलाफ भी पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। मूलरूप से मथुरा निवासी सतेंद्र के खिलाफ वाहन चोरी, झपटमारी व लूटपाट के 17 मामले दर्ज हैं।