{"_id":"5c82abf8bdec22142d5e3720","slug":"81552067576-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री के बैग से मिले पांच कारतूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री के बैग से पांच कारतूस बरामद
विज्ञापन
नई दिल्ली। डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से पांच कारतूस मिले हैं। सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यात्री के खिलाफ सस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। यात्री की पहचान उत्तराखंड निवासी दलवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह एक यात्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर पहुंचा। उसे दिल्ली से गोवा जाना था। यात्री के बैग की जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसमें कारतूस जैसी वस्तु दिखा। यात्री के बैग की तलाशी ली गई। बैग में पांच कारतूस मिले। सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन यात्री कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला कि दलवीर सिंह मूलत: उधम सिंह नगर उत्तराखंड का रहने वाला है। वह गोवा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर आया। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।