{"_id":"5c2d4ea9bdec223c71482193","slug":"81546473129-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष के जश्न के दौरान पटाखे चलाते हुए तीन भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए वर्ष के जश्न के दौरान पटाखे चलाते हुए तीन भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष के जश्न में पटाखे चलाते तीन भाई गिरफ्तार
- लाजपत नगर पुलिस ने तीनों चचेरे भाइयों पर की कार्रवाई, पटाखे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में नए वर्ष के जश्न में पटाखे चलाना तीन चचेरे भाइयों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से काफी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। तीनों की पहचान रोहित बिरजलानी (31), निखिल कक्कड़ (29) और उसके भाई ललित कक्कड़ (30) के रूप में हुई है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार 31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे लाजपत नगर थाने में तैनात हवलदार मुकेश, सेवा सिंह व सिपाही विशाल लाजपत नगर इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। गश्त करते हुए उन्होंने देखा कि सी-ब्लॉक में एक घर के सामने तीन युवक पटाखे चल रहे थे। पुलिसकर्मियों ने तीनों को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के बारे में बताया। इसके बाद बावजूद युवक नहीं माने। जिसके बाद रोहित, निखिल और ललित को गिरफ्तार कर लिया। तीनों चचेरे भाई हैं।
तीनों के पास से प्लास्टिक की पॉलिथीन बरामद की गई। जिसमें काफी मात्रा में पटाखे थे। तीनों के खिलाफ लाजपत नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। इन्होंने पटाखे पिछले वर्ष खरीदे थे, मगर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बाद वह दिवाली को नहीं चला पाए थे। तीनों भाइयों ने नए वर्ष के जश्न के दौरान पटाखों को चलाना तय किया गया था।