{"_id":"5c2aa424bdec2256cc1be273","slug":"71546298404-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर पहले ठगी, बाद में पीड़ितों को ही भिजवा दिया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर पहले ठगी, बाद में पीड़ितों को ही भिजवा दिया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर पहले ठगा, पीड़ितों को जेल भी भिजवाया
आरोपी ने खुद पर चाकू से हमला करा लगाया दोनों पीड़िता का नाम
दोनों की पत्नियों को ब्लैकमेल कर 10-10 लाख मांगने लगा आरोपी
जेल से बाहर आकर पीड़ितों ने थाने में की शिकायत तो हुआ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विदेश भेजने के नाम पर दो नेपाली युवकों से उनके नेपाली दोस्त ने ही 30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने षड्यंत्र रचकर खुद पर चाकू से हमला कराकर पीड़ितों को हत्या के प्रयास में जेल भिजवा दिया। इसके बाद दोनों युवकों की पत्नियों को ब्लैकमेल कर 10-10 लाख रुपये मांगने लगा। यही नहीं एक युवक की पत्नी को वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी भी आरोपी देने लगा। दोनों युवक जमानत पर बाहर आए, तो उन्होंने इसकी जानकारी नबी करीम थाना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
धोखाधड़ी परशुराम राय और खगेंद्र लिंब नामक युवकों के साथ हुई। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि सागर बीके (जो नेपाल का ही रहने वाला है) ने दोनों को अफगानिस्तान में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पिछले साल दिल्ली बुलाया था। दोनों से 15-15 लाख रुपये लेकर नौकरी लगवाने की बात हुई थी। दोनों दिल्ली आकर पहाड़गंज के एक होटल में रुके। रुपये लेने के बाद आरोपी दोनों को टालता रहा। काफी दबाव बनाने पर आरोपी ने फर्जी वीजा और जॉब लैटर दोनों को दे दिया। इसके बाद आरोपी दोनों से पार्टी मांगने लगा। दोनों पार्टी देने के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि 20 दिसंबर को दोनों पहाड़गंज के एक होटल में पार्टी देने पहुंचे। वहां आरोपी ने होटल के स्टाफ के साथ मिलकर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद खुद को चाकू मारने के बाद कुछ लोगों ने परशुराम और खगेंद्र पर भी हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल ले जाने के बहाने थाने ले गए। वहां पुलिस को सागर ने बताया कि दोनों लड़कों ने उन पर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने भी छानबीन के बाद दोनों पीड़ितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इधर, आरोपी सागर परशुराम व खगेेंद्र की पत्नी से मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 10-10 लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर आरोपी परशुराम की पत्नी को वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी देने लगा। इधर कई माह जेल में बिताने के बाद दोनों पीड़ित जेल से बाहर आए और सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने छानबीन के बाद परशुराम और खगेंद्र की शिकायत पर ठगी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।