{"_id":"5ca0e42fbdec22141d19ec49","slug":"61554048047-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो नाबालिग धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो नाबालिग धरे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो नाबालिग धरे
- बवाना पुलिस ने तलाशी के दौरान दबोचा, हथियार और चोरी की बाइक मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना थाना पुलिस ने ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, दो कारतूस, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बवाना थाना प्रभारी धर्मदेव की देखरेख में पुलिस टीम दरियापुर पुलिस चौकी के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़के वहां पहुंचे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने बाइक को उल्टी दिशा में मोड़कर भागने की कोशिश की। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिसकर्मियों ने बाइक पर सवार दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल और कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह नाबालिग हैं और लूटपाट की वारदात करते हैं। जांच में पता चला कि उनके पास से बरामद बाइक नरेला औद्योगिक इलाके से चुराई गई है। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने यूपी के किसी हथियार तस्कर से पिस्टल खरीदी है। दोनों हाईवे पर चलने वाले ऐसे ट्रक चालकों को लूटते थे जो ट्रक में अकेला होते थे। पुलिस उन्हे पहले भी लूटपाट के मामले में पकड़ चुकी है।