फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   लूटपाट के मामले में फरार दो भाईयों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

लूटपाट के मामले में फरार दो भाईयों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Wed, 08 May 2019 04:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट के मामले में फरार दो भाईयों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
लूटपाट के आरोपी दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 5 दिसंबर को बिंदापुर में एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपये लूटकर फरार दो सगे भाइयों इमरान (23) और परवेज (22) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य बदमाश पकड़े गए थे। इन दोनों को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम को इन दोनों के द्वारका सेक्टर 17 इलाके में आने की सूचना मिली थी। पार्क के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच में पता चला कि इमरान पर तिहाड़ जेल नंबर तीन के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट पर 19 मार्च को उत्तम नगर इलाके में हमला करने का मामला भी है।


युवक की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में मंगलवार शाम बदमाशों ने कुलदीप उर्फ कालू (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से वारदात हुई है। वह परिवार के साथ कराला इलाके में रहता था। विवाहित कुलदीप की एक बेटी है। वह टेंपो चालक था। मंगलवार शाम वारदात के समय वह दोस्तों से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed