{"_id":"5cca1a07bdec220700632ae1","slug":"51556748807-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये लगा दिया पांच हजार युवाओं को चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये लगा दिया पांच हजार युवाओं को चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर, यूपी के ध्यानार्थ
फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले दो लोग गिरफ्तार
देशभर के पांच हजार से अधिक युवाओं को नौकरी का झांसा देकर की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला पुलिस ने फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बिजनौर, यूपी निवासी हनी रस्तोगी (26) और भजनपुरा, दिल्ली निवासी नरेश गर्ग (34) के रूप में हुई है। आरोपियों ने देशभर के पांच हजार से अधिक युवाओं से ठगी की है। इनके पास से एक हजार युवाओं के बायोडाटा, एक लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, चार सिमकार्ड, फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य सामान बरामद किया है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि सोमवार को जिले के साइबर सेल को शिकायत मिली कि विश्वास नगर, फर्श बाजार इलाके में फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाई जा रही है। पुलिस ने छापेमारी कर वहां से दोनों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि यह लोग पिछले करीब नौ माह से प्लेसमेंट एजेंसी चला रहे थे। ये ओएलएक्स जॉब पोर्टल से बेरोजगार युवाओं के बायोडाटा प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद उन्हें नामी एमएनसी कंपनी में सुपरवाइजर, ड्राइवर और मार्केटिंग की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया जाता था।
आरोपी शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर पीड़ितों को बुलाते थे। वहां वह रिक्शा वाले से फोन पर बात कर उसे अपने दफ्तर का रास्ता बताते थे। एजेंसी में बुलाकर पीड़ितों से 2350 रुपये लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जयपुर, लखनऊ और आगरा में फर्जी पतों पर भेज देते थे। बाद में आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर गायब हो जाते थे। आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने देशभर के अब तक पांच हजार से अधिक युवाओं से ठगी की है।