{"_id":"5c9f6ff8bdec221446318ee9","slug":"51553952760-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर पार्क में कार ठीक से चलाने के लिए कहने पर गोली चलाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसरोवर पार्क में कार ठीक से चलाने के लिए कहने पर गोली चलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ठीक से चलाने को कहा तो फायरिंग
आपा खोते लोग...आरोपी गिरफ्तार, दयालपुर में कार सवार ने छात्र का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में लोग छोटी-छोटी बातों पर आपा खो देते हैं। मानसरोवर पार्क इलाके में कार ठीक से चलाने के लिए कहने पर एक युवक ने हवा में दो गोलियां चला दीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, दयालपुर इलाके में भी कार ठीक से चलाने के लिए कहने पर कार सवार ने छात्र का सिर फोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, मनीष शर्मा परिवार के साथ गली नंबर-10, राम नगर, एमएस पार्क में रहते हैं। शुक्रवार रात उनका चचेरा भाई घर आया था। देर रात वह घर जाने लगा। मनीष भी घर के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी अंदर करने लगे। पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र खारी उर्फ जीतू अपनी कार तेजी से लेकर आया। कार से मनीष को टक्कर लगते-लगते बची। मनीष ने जितेंद्र से देखकर कार चलाने को कहा तो वह झगड़ने लगा। कहासुनी के दौरान जितेंद्र ने पिस्टल निकाली और हवा में दो गोलियां चला दीं। मनीष भागकर अपने घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पिस्टल भी बरामद हो गई है।
उधर, परिवार के साथ शिव विहार में रहने वाले निर्मल मंगलवार शाम अपनी बहन, दोस्त प्रिंस और अभिषेक के साथ ब्रिजपुरी टी-प्वाइंट पर ऑटो को इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान, एक कार सवार युवक पहुंचा। निर्मल की बहन कार से टकराते-टकराते बची। निर्मल ने युवक से कार ठीक से चलाने को कहा तो उसने शराब के नशे में रॉड मारकर निर्मल का सिर फोड़ दिया और फरार हो गया। निर्मल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।