फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   अदालत ने आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन को रिमांड में भेजा

अदालत ने आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन को रिमांड में भेजा

Fri, 22 Mar 2019 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन को रिमांड में भेजा
नोएडा व अन्य केंद्रा के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


आम्रपाली बिल्डर्स केस:
अदालत ने आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन को रिमांड पर भेजा
- चार दिन की न्यायिक हिरासत के बाद कोर्ट में किया गया था पेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने निवेशकों से ठगी के मामले में आम्रपाली बिल्डर्स के सीएमडी अनिल शर्मा समेत तीन आरोपियों से पूछताछ के लिए छह दिन का रिमांड दिल्ली पुलिस को दिया है। इन आरोपियों को चार दिन की न्यायिक हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस एक मामले में इन तीनों आरोपियों से साढ़े छह करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में 14 दिन पूछताछ कर चुकी है।

कड़कड़डूमा जिला अदालत की सीएमएम शिवाली शर्मा ने दिल्ली पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार शर्मा, निर्देशक अजय कुमार व शिव प्रिय को 28 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है। दूसरी ओर, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सिन्हा ने कहा इन आरोपियों से पुलिस पहले इस केस में चार दिन पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले अन्य केस में पुलिस इनसे 14 दिन पूछताछ कर चुकी है। कोर्ट के समक्ष सरकारी वकील ने कहा, आरोपियों को एक बार फिर हिरासत में लेकर आगे पूछताछ करने की जरूरत है। इसलिए इनसे पूछताछ करने की अनुमति पुलिस को दी जाए। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इन तीनों आरोपियों को 28 फरवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें करीब 400 लोगों ने ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed